हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का विंटेज अंदाज लौट आया है. रायपुर में टीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने धुआंधार पारी खेली. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I (IndWvsZimW 3rd T20I) में उनके बल्ले ने आग उगला. महज 41 गेंदों में उन्होंने नाबाद 91 रन कूट डाले. लेकिन, इसके बाद जो जज्बात उमड़े. उन्होंने पूरी कहानी खुद ब खुद बयां कर दीं.
91 रन कूटकर इमोशनल हुईं हरमनप्रीत! पूर्व कप्तान ने किसे दिया विंटेज पारी का क्रेडिट?
IndW vs ZimW 3rd T20I : रायपुर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से हरा दिया. इस दौरान पूर्व कप्तान Harmanpreet Kaur ने सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद 91 रनों की तूफानी पारी खेली. मैच के बाद हरमनप्रीत भावुक हो गईं. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.

ताबड़तोड़ पारी के बाद हरमन बहुत इमोशनल हो गईं. वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं. बतौर बैटर हरमन पर कुछ समय से काफी सवाल उठ रहे थे. कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठने लगे थे. लेकिन, अपनी इस जबरदस्त पारी से हरमन ने सभी आलोचकों का मुंह बंद करा दिया.
जिम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीपदरअसल, टीम इंडिया ने मुकाबले में पहले बैटिंग की. हरमन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 20 ओवर में उन्होंने 7 विकेट पर 216 रन जड़ दिए. जवाब में जिंबाब्वे की टीम 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी. भारत ने ये मुकाबला 92 रनों से जीत लिया. इसी के साथ सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली.
पारी की शुरुआत में शेफाली वर्मा ने रंग जमाया. उन्होंने 37 गेंदों में 69 रनों की इंटरटेनिंग पारी खेली. शेफाली ने अपनी पारी में 6 छक्के जड़े. कई तो डीप मिड-विकेट के पार गए. उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया. लेकिन महफिल तो पूर्व कप्तान हरमनप्रीत ने लूटी.
स्ट्रगल कर रही थीं हरमनपिछले 10 मैचों से उनके बल्ले से कोई पचासा नहीं निकला था. ऐसे में ये पारी महज बड़ा स्कोर नहीं थी. ये याद दिलाने का तरीका था कि मिडिल ऑर्डर में वो क्या कमाल कर सकती हैं.
महिला T20 एशिया कप में हरमनप्रीत का बल्ला शांत था. फिर एशियन गेम्स में भी उन्हें क्रीज पर ज्यादा वक्त नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया. जिम्बाब्वे सीरीज से पहले उन्होंने हर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी. लेकिन मंगलवार को सारा फोकस सिर्फ उनके बल्ले पर था.
ये भी पढ़ें : जब भारतीय कप्तान से हो गई थी रमेश पवार की सीधी 'लड़ाई', BCCI को दखल देना पड़ा
इमोशनल हो गईं हरमनस्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. भारत बाकी बल्लेबाजों को भी मौका देना चाहता था. अनुष्का शर्मा को ओपनिंग के लिए भेजा गया. ये दांव चल गया. अनुष्का और शेफाली ने 32 गेंदों में 54 रन जोड़ दिए. अनुष्का ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए. शेफाली के आउट होने के बाद हरमनप्रीत क्रीज पर आईं.
उन्होंने आते ही मोर्चा संभाल लिया. 91 रनों की तूफानी पारी में हरमन ने 10 चौके और 5 छक्के उड़ाए. हालांकि, अपनी इस विंटेज पारी के बाद हरमन इमोशनल हो गईं. पूर्व हेड कोच डब्लूवी रमन से बातें करते हुए उनकी आंखें नम थीं.
हरमन ने पारी को लेकर क्या बताया?हरमन ने बताया कि रमन ने ही उन्हें अपने अंदाज में खेलने के लिए प्रेरित किया था. हरमनप्रीत ने कहा,
बहुत अच्छा लग रहा है. मैं बस एंजॉय करना चाहती थी. अच्छा लगा कि मुझे क्रीज पर कुछ समय बिताने को मिला. मैंने इस इनिंग्स को बहुत एन्जॉय किया. जैसे ही हम आए, आपने कहा- 'अब तुम वो करो जो तुम करना चाहती हो'. और मैं यही करना चाहती हूं. बस एन्जॉय करना चाहती हूं. आपके शब्दों के लिए शुक्रिया.
हरमनप्रीत ने बैटिंग कोच हिमांशु को इस पारी का श्रेय दिया. उन्होंने आगे कहा,
नंदनी बॉलिंग में चमकींएशियन गेम्स के बाद, मुझे नेट्स में कुछ समय मिला. मैं हिमांशु भैया का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. उन्होंने मेरे साथ बहुत मेहनत की है. आज की बैटिंग पूरी तरह उन्हीं की बदौलत है.
मैच की बात करें तो, 216 रन का टारगेट जिंबाब्वे के लिए बहुत बड़ा था. उनकी तरफ से शार्ने मेयर्स ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 49 गेंदों में 60 रन जोड़े. लेकिन इस दौरान उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. वहीं, भारत की तरफ से नंदनी शर्मा सबसे सफल बॉलर रहीं. उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके. अब दोनों टीमें वडोदरा जाएंगी. 23 अक्टूबर से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी.
वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?













