The Lallantop
Logo

कानपुर के इस बंदे ने मैच से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं!

भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भाईसाहब हो गए वायरल.

Advertisement

कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. खराब रौशनी की वजह से खेल को छह ओवर पहले ही रोक दिया गया. भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर रविन्द्र जडेजा और श्रेयस अय्यर टिके हुए हैं. श्रेयस 75 रन और रविन्द्र जडेजा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही. मयंक अग्रवाल 28 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए. मयंक अग्रवाल को काइल जेमिसन ने आउट किया. वहीं शुभमन गिल ने 52 रन की पारी खेली. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement