पत्रकार का माथा पोंछने वाले राहुल गांधी अब तमिलनाडु में पत्रकार की पिटाई पर क्या करेंगे?
खाली कुर्सियों की फोटो ले रहे थे फोटोजर्नलिस्ट.
Advertisement
6 अप्रैल की बात है. विरुधुनगर जिले में एक पार्टी मीटिंग शुरू होने वाली थी. कांग्रेस की. वहां एक फोटो जर्नलिस्ट मौजूद थे. आरएम मुथुराज नाम था उनका. मुथुराज एक साप्ताहिक पत्रिका के लिए काम करते हैं. खाली कुर्सियों की फोटो ले रहे थे. पंजा छाप पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया. हाथ खोल दिए. पत्रकार को मारने लग गए. बाकी के पत्रकार बीच में आए. फोटोजर्नलिस्ट को बचाया. मुथुराज को इतना पीटा गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सबूत के तौर पर एक वीडियो भी आया है.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












