साल 2013 के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा नहीं करेंगे. ये टीम इतने सालों के बाद पहली बार किसी और की कप्तानी में खेलेगी. रोहित को जब मुंबई ने कप्तानी से हटाया, तब से लेकर अब इस बात पर चर्चा चल रही है. फ़ैन्स से लेकर एक्सपर्ट तक इस मामले में अपनी राय रख रहे हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मुंबई के लिए खेल चुके स्पिनर हरभजन सिंह ने इस मामले पर कहा है कि 'मुंबई के लिए इतनी सारी ट्रॉफ़ीज़ जीतने और इंटरनेशनल लेवल पर इतना अच्छा करने के बाद, निश्चित तौर पर उनके लिए लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा ना होना चौंकाने वाला रहा होगा.' हरभजन सिंह ने और क्या बोला जानने के लिए वीडियो देखें.
मुंबई इंडियंस के इस डिसीजन से चौंक गए होंगे रोहित : हरभजन सिंह
Mumbai Indians ने कुछ महीने पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंडया को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया था. इस मामले पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा है कि इससे रोहित शर्मा जरूर चौंक गए होंगे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








