The Lallantop
Logo

गौतम गंभीर को बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली से कैंडिडेट बनाया है

नई पारी शुरू करने को तैयार यहीं गंभीर.

Advertisement
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए 2 और टिकट फाइनल किए हैं. क्रिकेटर रहे और कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वाले गौतम गंभीर को पार्टी ने पूर्वी दिल्लीलोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. गंभीर ने कुछ दिन पहले भाजपा के सीनियर लीडर अरुण जेटली की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा गंभीर को चुनावी मैदान में भी उतार सकती है. 22 अप्रैल को अरुण जेटली के घर पर हुई मीटिंग के बाद गंभीर को टिकट थमा दी गई. गौतम गंभीर को महेश गिरी का टिकट काट कर प्रत्याशी घोषित किया गया है. 2014 में दिल्ली पूर्व से जीत कर महेश गिरी संसद पहुंचे थे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement