उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, एक बेटे और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. उसने अपने बच्चों को एक कमरे में बंधक बना रखा था. पुलिस ने करीब 8 घंटे तक आरोपी को समझाया, और बच्चों को छोड़ने की अपील की. लेकिन आरोपी नहीं, जिसके बाद पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई.
2 पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले शख्स की एनकाउंटर में मौत, आजमगढ़ पुलिस का एक्शन
आजमगढ़ पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरविंद ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बनाया था. पुलिस के पहुंचने पर उसने फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस की गोली से घायल अरविंद की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई.
Advertisement

अरविंद (बाएं) ने कथित तौर पत्नी, बेटे और 2 पुजारियों की हत्या की. (Courtesy: ITG)
Advertisement
आजमगढ़ के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरविंद की मौत की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने तीन बच्चों को बंधक बना रखा था. गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को तुरंत एक्शन लेना पड़ा.
SSP डॉ. अनिल कुमार ने आगे बताया कि जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई, तो आरोपी अरविंद ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लगी. आरोपी अरविंद और उसकी गोली लगने से घायल उसके एक बेटे को अस्पताल ले जाने पर दोनों की मौत हो गई.
Advertisement
यह खबर अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर को बच्चों के सामने हाथ पकड़ कर बाहर लाया, फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी
वीडियो: छह साल की बच्ची का अपहरण, हत्या के बाद आरोपी का एनकाउंटर
Advertisement













