The Lallantop

DPL में मैच फिक्सिंग की कोश‍िश, CSK के पूर्व क्रिकेटर ने फिर ये किया

23 साल के वंश बेदी 2026 में आयोजित DPL में सेंट्रल दिल्ली टीम के लिए खेले थे. वह 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भी जुड़े थे. हालांकि, उन्हें चोट लग गई. इसके बाद टीम ने उनकी जगह उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया गया था.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर शिकायत की गई है. (Photo-representative)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी को दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान कथित रूप से मैच फिक्सिंग का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने तुरंत भ्रष्टाचार रोधी इकाई को सूचित किया।
  • यह मामला तब सामने आया जब एक स्टिंग ऑपरेशन में नागालैंड के तेज गेंदबाज ने भारतीय क्रिकेट लीगों में मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगाए।
  • DDCA ने पूरे मामले की सूचना BCCI को दी है और जांच जारी है, साथ ही खेल में भ्रष्टाचार रोकने के लिए उचित कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी को दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के दौरान कथित तौर पर फिक्सिंग का ऑफर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के दावे के मुताबिक, बेदी ने इसकी जानकारी तुरंत लीग की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) को दी. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भी मामले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दे दी है और उससे सलाह मांगी है.

Advertisement
वंश बेदी को मिला ऑफर

23 साल के वंश बेदी 2026 में आयोजित DPL में सेंट्रल दिल्ली टीम के लिए खेले थे. वह 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भी जुड़े थे. हालांकि, उन्हें चोट लग गई. इसके बाद, टीम ने उनकी जगह उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया गया था. आपको बता दें कि बेदी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए एक टी20 मैच भी खेला है.

यह सारे दावे ‘तहलका’ के एक स्टिंग ऑपरेशन में किए गए हैं.  इस स्टिंग में नगालैंड के तेज गेंदबाज रचित भाटिया को कथित तौर पर IPL और राज्य स्तरीय लीग में मैच फिक्सिंग, स्पॉट फिक्सिंग और एज फ्रॉड के दावे करते हुए दिखाया गया था. इसके बाद यह जानकारी सामने आई कि DPL के दौरान वंश बेदी से भी कथित तौर पर संपर्क किया गया था.

Advertisement
DDCA ने ACU को दी जानकारी

DDCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि DPL के दौरान मैच फिक्सिंग से संबंधित एक भ्रष्ट पेशकश की जानकारी ACU को दी गई थी. उनके मुताबिक, एक सट्टेबाज ने वंश बेदी से संपर्क किया था और बेदी ने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने यह भी बताया कि इस मामले में ACU के पास फिलहाल कोई दूसरी आधिकारिक शिकायत नहीं है. DDCA के वरिष्ठ अधिवक्ता और शीर्ष परिषद के सदस्य श्याम शर्मा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को भ्रष्ट करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- अक्षर पटेल की 'वाइड' गेंद पर क्यों मचा बवाल? जानिए क्या कहते हैं नियम  

वहीं, DDCA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया. संघ ने कहा कि DPL से जुड़े कुछ खिलाड़ियों और एक फ्रेंचाइजी को लेकर सामने आई कथित अनियमितताओं का संज्ञान लिया गया है. हालांकि, इन आरोपों को अभी अपुष्ट बताया गया है और किसी सक्षम प्राधिकारी ने इन्हें प्रमाणित नहीं किया है.

Advertisement

वीडियो: सेहत: डिलीवरी के बाद कैसे बदलता है शरीर?

Advertisement