सौरव घोषाल. Commonwealth Games 2022 में इंडिया को स्क्वैश में रिप्रेसेंट करने वाले खिलाड़ी. विश्व नंबर 15 सौरव ने इस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम कर लिया है. सौरव ने ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 से हराया. इस मुकाबले में सौरव की शुरुआत हल्की सी धीमी हुई थी. लेकिन उसके बाद उन्होंने गति बढ़ाई और मैच के साथ मेडल भी अपने नाम किया. आपको बताएं, मुकाबले की शुरुआत का पहला पॉइंट इंग्लैंड के जेम्स विलस्टॉप के खाते में गया था. लेकिन फिर सौरव ने उनको पकड़ा और पॉइंट्स कमाने शुरू कर दिए. सौरव ने जेम्स के ऊपर लीड बनाई और पहला सेट 11-6 से अपने नाम कर लिया. इसके बाद दूसरा सेट शुरू हुआ. और यहां पर सौरव ने पूर्व वर्ल्ड नंबर वन जेम्स को मैच में आने ही नहीं दिया. शुरु से ही सौरव ने पॉइंट्स लपेटने शुरू किए. और जब जेम्स के खाते में पहला प्वाइंट गया तब तक सौरव उनसे आठ पॉइंट आगे पहुंच चुके थे. और इसी जबर फॉर्म में उन्होंने दूसरा सेट 11-1 से अपने नाम कर लिया. देखिए वीडियो.
स्क्वैश में ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए चैम्पियन को सौरभ घोषाल ने एक मौका नहीं दिया
राष्ट्रमंडल खेल 2022. भारतीय पदक तालिका में एक और पदक जुड़ गया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















