The Lallantop

पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, अब कौन हो सकता है टीम का कप्तान?

IPL 2026 : विकेटकीपर बैटर Rishabh Pant ने LSG की कप्तानी छोड़ दी है. फ्रेंचाइजी ने इसे लेकर स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, ये फैसला खुद पंत ने लिया है.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत ने LSG की कप्तानी छोड़ दी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत ने लगातार दो खराब सीजन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, जबकि वे IPL 2025 में टीम के 27 करोड़ के महंगे खरीदारी खिलाड़ी थे।
  • टीम के खराब प्रदर्शन और पंत की बल्ले से कमज़ोर फॉर्म के कारण टीम के डायरेक्टर टॉम मूडी ने इस स्थिति पर निराशा जताई थी, जिससे पंत ने कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया।
  • फ्रेंचाइजी ने पंत की कप्तानी छोड़ने की रिक्वेस्ट स्वीकार की है और जल्द नए कप्तान की घोषणा करने की तैयारी में है, जिसमें कई कप्तानी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी. IPL 2025 में ऋषभ रिकॉर्ड 27 करोड़ की कीमत में LSG के साथ जुड़े थे. इसके तुरंत बाद उन्हें टीम का कप्तान बना दिया गया था. लेकिन, लगातार दो खराब सीजन के बाद अब खुद पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है.

Advertisement

दरअसल, ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG की टीम लगातार दो साल पॉइंट्स टेबल के बॉटम पर ही रही. इस दौरान पंत बल्ले से भी कुछ खास योगदान नहीं दे सके. यही कारण है कि टीम के डायरेक्टर टॉम मूडी ने इसे लेकर निराशा भी जताई थी.

पंत ने क्यों छोड़ी कप्तानी?

अब पंत के फैसले को लेकर फ्रेंचाइजी ने एक ऑफ‍िश‍ियल स्टेटमेंट भी जारी किया है. इसमें बताया गया है कि पंत के फैसले का फ्रेंचाइजी सम्मान करती है. उनके रिक्वेस्ट को फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया है. टीम के डायरेक्टर टॉम मूडी ने कहा,

Advertisement

ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से रिक्वेस्ट किया था. हमने उनके रिक्वेस्ट को ससम्मान स्वीकार कर लिया है. ये फैसले कभी आसान नहीं होते. हम ऋषभ पंत के बहुत शुक्रगुजार हैं. अब हमारा फोकस मिलकर टीम को दोबारा तैयार करने पर है. ताकि हम बेस्ट स्टैंडर्ड्स तक पहुंच सकें.

टीम ने साथ ही फैंस को ये आश्वस्त किया है कि टीम की नज़रें अगले सीजन पर हैं. वहीं, ये भी बताया गया है कि जल्द ही टीम का नया कप्तान अनाउंस किया जाएगा. वैसे तो फ्रेंचाइजी के पास टीम के अंदर भी कई कप्तानी विकल्प मौजूद हैं. लेकिन, ये देखने लायक होगा कि टीम किस पर भरोसा जताती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : गुजरात-राजस्थान क्वालिफायर में अगर बारिश ने डाला खलल, तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री?

कौन-कौन हो सकते हैं कप्तानी के विकल्प?

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श लगातार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. ऐसे में टीम उन्हें भी ये दायित्व सौंप सकती है. साथ ही साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इन दोनों के अलावा निकोलस पूरन के पास भी T20 क्रिकेट का काफी अनुभव है.

वहीं, टीम अगले सीजन के लिए बाहर से भी कप्तान ऑक्शन में ला सकती है. इसके लिए उनके पास हार्दिक पंड्या का भी एक बड़ा ऑप्शन उपलब्ध हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक भी मुंबई की कप्तानी से खुश नहीं हैं. वहीं, यशस्वी जायसवाल अगर राजस्थान का साथ छोड़ते हैं तो वो भी एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं.

गोयनका के रवैया भी एक प्रमुख कारण

इससे पहले, IPL 2024 में मालिक संजीव गोयनका से विवाद के बाद केएल राहुल ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था. उन्होंने बतौर कप्तान टीम को पहले दोनों सीजन (2022, 2023) में प्लेऑफ में पहुंचा दिया था. लेकिन, 2024 में टीम को वो प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सके थे.

हालांकि, बड़ी समस्या ये है कि जिस तरह की छवि संजीव गोयनका की है. उसके कारण भी कोई बाहरी प्लेयर इस जिम्मेदारी को लेने से पहले 10 बार सोचेगा. बहरहाल, ये देखने लायक होगा कि फ्रेंचाइजी फ्यूचर कैप्टन को लेकर क्या फैसला करती है.

वीडियो: संजीव गोयनका के एक बयान से टेंशन में आए ऋषभ पंत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement