हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कैप्टन. अब MI टीम की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे. IPL 2026 में MI का सफर पूरा होने के बाद, उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. इस मामले में उन्होंने टीम मैनेजमेंट को सूचित कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने फ्रेंचाइजी का भी साथ छोड़ने का डिसीजन कर लिया है. मौजूदा सीजन में हार्दिक की कप्तानी में MI की परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही.
हार्दिक पंड्या की रोहित शर्मा और बुमराह से नहीं बनी?
हार्दिक पंड्या 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. उन्होंने 39 मैचों में MI की कप्तानी की.


मुंबई इंडियंस के एक करीबी सूत्र ने एक न्यूज एजेंसी को बताया,
हार्दिक पंड्या मानसिक तौर पर थक चुके थे. वह अकेले पड़ गए थे. टीम के सीनियर प्लेयर उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे थे. पंड्या के कंट्रोल में कुछ भी नहीं था. इसलिए IPL 2026 से MI के बाहर होने के बाद, हार्दिक ने टीम मैनेजमेंट को अपने डिसीजन के बारे में इन्फॉर्म कर दिया.
सूत्र ने आगे कहा,
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अगले सीजन में मुंबई की कप्तानी किसे दी जाएगी?
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हार्दिक ने बीच टूर्नामेंट में अपने फैसले के बारे में टीम मैनेजमेंट को बता दिया था. ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक टीम के खराब प्रदर्शन से निराश थे. उन्हें लगातार आलोचनाओें का सामना करना पड़ रहा था. इन चीजों ने हार्दिक को झकझोर दिया था.
सोर्स का कहना है कि हार्दिक सिर्फ टीम के खराब रिजल्ट से परेशान नहीं थे, बल्कि उन्हें मेंटल प्रेशर और ड्रेसिंग रूम के माहौल ने अंदर से तोड़ दिया. उन्हें टीम के सीनियर प्लेयर का सपोर्ट नहीं मिल रहा था. इसके अलावा, वह अपनी पीठ की चोट से भी परेशान थे. एक सोर्स ने समाचार एजेंसी को बताया,
2024 में बने थे कप्तानप्लेऑफ की उम्मीद खत्म होते ही हार्दिक ने स्पष्ट कर दिया था कि वह अगले सीजन मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे.
हार्दिक पंड्या 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. उन्हें रोहित की जगह टीम का कैप्टन बनाया गया था. पंड्या ने 3 सीजन MI की कप्तानी की. इनमें से दो सीजन मुंबई की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई. हार्दिक की कैप्टेंसी में MI 2024 में 10वें नंबर पर रही थी. इसके बाद, IPL 2026 में भी मुंबई की टीम प्लेऑफ में एंट्री नहीं कर पाई. मौजूदा सीजन में MI ने पॉइंट्स टेबल पर नौवें नंबर पर फिनिश किया. पंड्या की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस का सबसे अच्छा दौर IPL 2025 रहा. बीते सीजन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंची थी.
ये भी पढ़ें: पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, अब कौन हो सकता है टीम का कप्तान?
IPL 2026 में जीते 4 मैचMI की टीम IPL 2026 में अपना इम्पैक्ट नहीं डाल पाई. कप्तान हार्दिक भी अपनी स्ट्रेटजी बेहतर ढंग से लागू नहीं कर पाए. इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. मौजूदा सीजन में मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते, और 10 मुकाबले में उसे शिकस्त मिली.
कैसी रही हार्दिक की कप्तानी?हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर सक्सेसफुल नहीं रहे. उनकी कप्तानी ज्यादातर सवालों के घेरे में रही. उन्होंने 39 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की. इस दौरान MI ने 15 मैच जीते और 24 हारे. इस स्टैट्स से पता चलता है कि हार्दिक कप्तानी में अपना इम्पैक्ट नहीं डाल पाए.
वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!






















