साल 2003 वर्ल्डकप फाइनल. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया ऐतिहासिक मैच. रिकी पोन्टिंग की 140 रनों की ऐतिहासिक पारी ने भारत से 20 साल बाद वापस आए मौके को छीन लिया. उस मैच के बाद ऐसी बहुत-सी बातें कानों से गुज़रीं कि पोन्टिंग के बल्ले में स्प्रिंग था. खैर इन बातों के साथ-साथ 2003 विश्वकप भी आया और गया. चार साल बाद 2007 में फिर से विश्वकप आया. इंडियन टीम टूर्नामेंट में उतरी और हारकर पहले ही राउंड में ही बाहर हो गई. इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ही इंडिया और पाकिस्तान के बाहर होने के बाद करोड़ों लोगों का इससे मोह भंग हो गया.
ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान गिलक्रिस्ट के कारनामे की पूरी कहानी
गिलक्रिस्ट की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बारिश के बीच 38 ओवर में 4 विकेट खोकर 281 रन बनाए थे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









