भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है. BCCI ने सोमवार, 8 अगस्त को टीम घोषित की. इस टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई. जबकि चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इस टीम से बाहर हैं.
एशिया कप से मोहम्मद शमी के बाहर होने पर भड़क गए फैंस
आवेश की जगह शमी को चाहती है जनता.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
इस टीम में रवि बिश्नोई, दीपक हूडा और आवेश खान को भी जगह दी गई है. जबकि संजू सैमसन, ईशान किशन और मोहम्मद शमी का नाम इस 15 सदस्यीय टीम में नहीं है. टीम में आवेश खान के चुने जाने और मोहम्मद शमी के बाहर रहने पर फ़ैन्स ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं. देखिए वीडियो.
Advertisement

.webp?width=80)





















