The Lallantop

होल्डर ने फिर किया इंप्रेस! GT के लिए बने असली मैच विनर

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ क्वालीफायर-2 में जेसन होल्डर (Jason Holder) ने अपनी बेहतरीन बॉलिंग काफी इम्प्रेस्ड किया. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. वह इस मैच में GT के सबसे सफल बॉलर रहे.

Advertisement
post-main-image
जेसन होल्डर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बॉलिंग की. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जेसन होल्डर ने गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जिससे वह मैच के सबसे सफल बॉलर बने।
  • होल्डर ने मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए अपनी सटीक लाइन और लेंथ से राजस्थान के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका, जिससे टीम की रनमेकिंग सीमित हुई।
  • उनकी कंसिस्टेंट बॉलिंग के कारण राजस्थान रॉयल्स का मध्यक्रम दबाव में आया, जिससे मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के मौके बढ़ गए।

जेसन होल्डर (Jason Holder). गुजरात टाइटंस (GT) के बेहतरीन ऑलराउंडर. 29 मई को उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलााफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में एक बार‍ फिर अपनी बॉलिंग की क्लास दिखाई. उनके आगे अपोनेंट टीम के बैटर स्ट्रगल करते दिखे. होल्डर की सटीक लाइन लेंथ के आगे राजस्थान के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए. उन्होंने 'वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी कंट्रोल में रखा. होल्डर ने RR के बैटर्स को रनों के लिए तरसा दिया.

Advertisement
होल्डर ने लगाया ब्रेक

GT के कप्तान शुभमन गिल ने जेसन होल्डर को 8वें ओवर में मोर्चे पर लगाया. राजस्थान ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बनाए थे. होल्डर जब बॉलिंग करने आए, तो उस वक्त वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर थे.

अपने पहले ओवर में होल्डर ने गजब की लाइन लेंथ मेनटेन की. इस ओवर में उन्होंने आतिशी बैटिंग कर रहे रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी को रूम नहीं दिया. जडेजा सिर्फ एक चौका लगा पाए. होल्डर ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 6 रन कंसीड किए.

Advertisement

इसके बाद, जेसन होल्डर राजस्थान रॉयल्स की पारी का 10वां ओवर डालने आए. इस ओवर में भी उन्होंने कंट्रोल दिखाया. पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन बना. तीसरी गेंद पर रियान पराग ने करारा शॉट लगाया. गेंद बाउंड्री पार जाने के बजाय हवा में टंग गई. कागिसो रबाडा ने डीप में कैच लपक लिया. रियान पराग 6 बॉल्स पर 11 रन बनाकर आउट हुए. अपने दूसरे ओवर में होल्डर ने सिर्फ 3 रन दिए.

ये भी पढ़ें : IPL क्वालीफायर-2 में ड्रामा, मैच में क्यों हुआ दो बार टॉस?

अपने तीसरे ओवर में भी होल्डर ने गजब की कंसिस्टेंसी दिखाई. यह RR की पारी का 12वां ओवर था. पहली दो गेंदों पर रन नहीं आए. तीसरी गेंद उन्होंने बैक ऑफ लेंथ शॉर्ट बॉल डाली. स्ट्राइक पर मौजूद दासुन शनाका गेंद को टाइम नहीं कर पाए. गेंद बल्ले का किनारा लेकर जोस बटलर के ग्लव्स में चली गई. शनाका 9 गेंदों पर 3 रन बना पाए. होल्डर ने इस ओवर में 2 रन खर्च किए.

Advertisement

पहले तीन ओवर में जेसन होल्डर ने महज 11 रन दिए. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी सहित RR के सभी बैटर्स पर कंट्रोल रखा. इसके बाद, कैप्टन शुभमन गिल ने होल्डर को 16वें ओवर में अटैक पर लगाया. यह उनके स्पेल का लास्ट ओवर था. इस ओवर में वह अपनी लाइन लेंथ से थोड़ा भटक गए. सूर्यवंशी ने दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 16 रन जड़े.

राजस्थान के खिलाफ क्वालीफायर-2 में जेसन होल्डर ने अपनी बेहतरीन बॉलिंग से काफी इम्प्रेस किया. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. वह इस मैच में GT के सबसे सफल बॉलर रहे.

IPL 2026 में होल्डर की शानदार बॉलिंग

IPL 2026 में जेसन होल्डर की बॉलिंग लाजवाब रही है. मौजूदा सीजन में उन्होंने ज्यादातर मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने कंट्रोल दिखाते हुए अपोनेंट बैटर्स को ज्यादा खुलकर स्ट्रोक लगाने की आजादी नहीं दी. अपनी पेस, बाउंस और वैरिएशन के चलते उन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. वह 10 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 24 रन देकर 4 विकेट है. IPL 2026 में जेसन होल्डर की इकॉनमी 7.54 रही है. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement