The Lallantop
Logo

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले टेस्ट से पहले अजिंक्य रहाणे ने क्या-क्या कहा?

रहाणे ने केएल राहुल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

Advertisement

सिर्फ एक रात बाद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ हो जाएगा. उस मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है. अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि केएल राहुल इंजरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए हैं. और वह टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे. ऐसे में बाकी युवा खिलाड़ी मिले मौके को भुना सकते हैं. गौरतलब है कि केएल राहुल बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए हैं. और उन्हें ठीक होने में अभी वक्त लगेगा. राहुल का नेशनल क्रिकेट एकेडमी में इलाज हो रहा है. रिहैब से गुजरेंगे. ताकि साउथ अफ्रीका दौरे से पहले तक पूरी तरह से फिट हो जाएं. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement