The Lallantop

हरारे टेस्ट में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराया नहीं, 'तबाह' कर दिया!

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को हरारे टेस्ट में हराकर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में होस्ट टीम ने बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों हराया. यह जिम्बाब्वे की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

Advertisement
post-main-image
जिम्बाब्वे ने हरारे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों से हराया. (फोटो- AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जिम्बाब्वे ने हरारे में बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।
  • बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के पेस अटैक के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिससे उसकी दूसरी पारी में कोलैप्स हुआ।
  • जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश के सभी 20 विकेट लिए, जिससे उनकी टीम को 270 रनों की लीड और मैच जीतने में मदद मिली।

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. हरारे में खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों से हराया. दोनों देशों के बीच खेला गया यह मुकाबला तीसरे दिन ही खत्म हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के पेस अटैक के सामने टिक नहीं पाई. बांग्लादेश ने पहली पारी में 140 रन स्कोर किए. फर्स्ट पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा 60 रन मोमिनुल हक ने बनाए. उनके अलावा, टीम का कोई भी बैटर पहली पारी में 20 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सका.

जिम्बाब्वे ने बनाए 410 रन

बांग्लादेश की पहली पारी के जवाब में जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 410 रन बनाए. इनोसेंट काइया टीम के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली. काइया ने अपनी पारी में 17 चौके मारे. मिडिल ऑर्डर में ब्रेन बैनेट ने 59 और क्रेग इर्विन ने 60 और वेस्ली मधेवेरे ने 77 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की तरफ से ताइजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ खेलना बनता है या नहीं? गावस्कर ने वजह के साथ बता दिया

जिम्बाब्वे को 270 रनों की लीड मिली. इसके बाद, बांग्लादेश दूसरी पारी में भी कोलैप्स कर गया. उसने दूसरी पारी में 185 रन बनाए. दूसरी पारी में बांग्लादेश के टॉप स्कोरर मुशफिकुर रहीम रहे. उन्होंने 34 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए बेहतरीन बॉलिंग करते हुए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट चटकाए.

पेस अटैक के आगे पस्त हुआ बांग्लादेश

पूरे मैच में बांग्लादेश के बैटर्स जिम्बाब्वे के पेसर्स की काट नहीं ढूंढ पाए. उन्होंने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए बांग्लादेश के बैटर्स को बैकफुट पर धकेल दिया. बांग्लादेश के सभी 20 विकेट जिम्बाब्वे के पेसर्स ने ही लिए.

Advertisement

पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी और न्यूमैन न्यामहुरी ने 6-6 विकेट लिए. जबकि, रिचर्ड नगारवा ने 5 विकेट चटकाए. मैच में शानदार 140 रनों की पारी खेलने वाले इनोसेंट काइया को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement