फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान का सफर थम गया है. राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में उन्हें ब्राजील से हार का सामना करना पड़ा. टीम ने पहले हाफ में बढ़त बनाई, लेकिन फिर इंजरी टाइम में जाकर 2-1 से मुकाबला हार गई. पिछले तीन फीफा वर्ल्ड कप में यही हुआ है. हर बार जापान नॉकआउट राउंड में बढ़त बनाने के बावजूद हार गया. इस बार भी यही हुआ. लेकिन मैच के बाद कोच और खिलाड़ियों ने जो किया उसकी बहुत चर्चा हो रही है.
FIFA World Cup: जापान के कोच ने हार के बाद ऐसे माफी मांगी कि फैंस के दिल पिघल गए
जापान की टीम राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में ब्राजील के खिलाफ हार गई. इस मैच में जापान ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन फिर भी मैच हार गई.


मैच में 1-0 की बढ़त के बावजूद टीम मुकाबला जीत नहीं पाई. फाइनल विसल तक टीम के खिलाड़ियों ने कोशिश की और गोल के लिए अटैक करते रहे. लेकिन ब्राजील के डिफेंस को तोड़ नहीं पाए. विसल बजने के बाद फैंस और टीम के खिलाडि़यों में निराशा साफ दिख रही थी.
इसी बीच टीम के कोच हाजिमे मोरियासु ने अपनी टीम को मैदान के बीच ही इकठ्ठा किया. उन्होंने वहां एक इमोशनल स्पीच दी. इसके बाद कोच टीम को साथ लेकर जापानी फैंस की ओर गए. सभी ने सिर झुकाया. इस जेस्चर से उन्होंने अपनी हार के लिए माफी मांगी और फैंस को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा. फैंस भी खड़े हुए और तालियां बजाकर टीम के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. टीम और फैंस के बीच यह रिश्ता लोगों को पसंद आया.
तीसरी बार हुआ ऐसा हालकोच मोरियासु को उम्मीद है कि अगले वर्ल्ड कप में उनकी टीम बेहतर करेगी. उसके लिए अभी से टारगेट बनाएगी और काम करना शुरू भी कर देगी. 2022 के वर्ल्ड कप में भी जापान ने शुरुआती बढ़त बनाई थी. लेकिन आखिर में राउंड ऑफ़ 16 में क्रोएशिया से पेनल्टी शूटआउट में उसे हार का सामना करना पड़ा था. 2018 में भी यही हुआ था. राउंड ऑफ 16 में टीम बढ़त के बाद हार गई थी. बेल्जियम के खिलाफ मैच में जापानी टीम 2-0 से आगे थी. लेकिन आखिरकार 3-2 से हार गई.
यह भी पढ़ें- बेटे के इलाज के लिए बेची थी किट, अब जर्मनी का सपना तोड़ रचा इतिहास, फिल्मी है ऑरलैंडी की कहानी
जापान के फैंस भी इस सीजन अपनी नीली पन्नियों को लेकर चर्चा में रहे. हर एक मैच के बाद जापानी फैंस स्टेडियम में आखिर तक रुकते. वहां फैलाए कचरे को पन्नियों में भरते और डस्टबिन में डालते. जापानी फैंस के इस जेस्चर को लेकर भी उनकी काफी तारीफ हुई है.
वीडियो: चाय-बिस्कुट चुराने वाले Peon को नौकरी से निकाला, कोर्ट ने कहा - ये कैसी सजा?

















