The Lallantop

'बेन स्टोक्स ने मुझे संन्यास की भनक तक नहीं लगने दी', कोच मैकुलम का दावा

इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) का कहना है कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) नेअपने रिटायरमेंट की उन्हें भनक तक नहीं लगने दी. स्टोक्स ने नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम 4 साल से ज्यादा समय तक इंग्लैंड की टीम के साथ रहे. (फोटो- PTI)

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. लेकिन, उन्होंने टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) को अपने इस फैसले की भनक नहीं लगने दी. वह स्टोक्स के इस डिसीजन से शॉक रह गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स ने अपने फैसले के बारे में मैकुलम को सबसे बाद में बताया था. इसका खुलासा खुद मैकुलम ने किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सिर्फ दो साथियों को दी जानकारी

बेन स्टोक्स ने अपने रिटायरमेंट के डिसीजन के बारे में वाइस कैप्टन हैरी ब्रूक और जो रूट को बताया था. स्टोक्स ने दोनों प्लेयर्स को 27 जून की रात में जानकारी दी. लेकिन, उन्होंने हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से कोई चर्चा नहीं की. मैकुलम को 28 जून को स्टोक्स के रिटायरमेंट के बारे में कुछ मिनट पहले पता चला था. इसके बाद, उन्होंने बेन स्टोक्स को अपने फैसले के बारे में विचार करने को कहा.

द गार्जियन से बात करते हुए मैकुलम ने कहा,

Advertisement

जब हम ग्राउंड पर आए तो स्टोक्स ने मुझे पकड़ लिया और कहा बैज मैं रिटायर हो रहा हूं. मैंने कहा, तुम्हें जल्दी फैसला लेने की जरूरत नहीं है. चलो इस पर बात करते हैं. स्टोक्स ने कहा ईमानदारी से कहूं तो मेरा काम हो गया है.

मैकुलम ने आगे कहा कि स्टोक्स अपनी बात पर अडिग थे, जबकि मेरे अंदर ऐसा कोई विचार नहीं था कि वह रिटायर हो जाएंगे. अभी वह रिटायर होने वाली स्टेज पर नहीं थे. इसलिए मुझे लगा कि बातचीत की गुंजाइश है, इसलिए मैंने उन्हें यू-टर्न लेने को कहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे.

4 साल से ज्यादा समय तक कप्तान रहे

बेन स्टोक्स 4 साल से ज्यादा समय तक टीम के कप्तान रहे. उन्हें मार्च 2022 में टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया. इस बीच ब्रेंडन मैकुलम की हेड कोच के तौर पर एंट्री हुई. स्टोक्स और मैकुलम चार साल से ज्यादा समय तक साथ-साथ रहे. इस दौरान मैकुलम ने टेस्ट को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए 'बैजबॉल स्ट्रैटजी' अपनाई. इसके बाद, इंग्लैंड ने टेस्ट मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करने की शुरुआत की.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लचर फॉर्म के बावजूद हरमनप्रीत पर भरोसा, एशियन गेम्स में करेंगी टीम की कप्तानी

बेन स्टोक्स दुनिया के दूसरे ऑलराउंडर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट लेने के अलावा सात हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. स्टोक्स से पहले ऐसा सिर्फ जैक्स कैलिस ने किया था. बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट मैचों में 7273 रन बनाए. उन्होंने 14 सेंचुरी और 37 हाफ सेंचुरी लगाईं. उनका हाईएस्ट स्कोर 258 रन है. टेस्ट में स्टोक्स के नाम 252 विकेट दर्ज हैं.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement