28 जून 2026 स्पोर्ट्स के लिहाज से भारत के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा. यूनाइटेड किंगडम (UK) से कई बैड न्यूज सामने आईं. इंडियन मेंस क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज हार गई. महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली और वह T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. लेकिन एक खबर आई, जिसने फैन्स को खुश किया. इंग्लैंड में खेल रही पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में इंग्लैंड को 3-2 से हरा दिया (India beat England). इसके साथ ही उन्होंने अपनी पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया.
हॉकी में भारत ने इंग्लैंड को हराया, जरूरी जीत के साथ किया सीजन खत्म
इंग्लैंड के खिलाफ FIH प्रो लीग का यह मैच भारत के लिए काफी अहम था. 15 से 30 अगस्त के बीच बेल्जियम और नीदरलैंड्स में वर्ल्ड कप खेला जाना है. वर्ल्ड कप से पहले यह भारत का प्रो लीग का आखिरी मैच था.


यह मैच भारत के लिए काफी अहम था. 15 से 30 अगस्त के बीच बेल्जियम और नीदरलैंड्स में वर्ल्ड कप खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप से पहले यह भारत का प्रो लीग का आखिरी मैच था.
इंग्लैंड को इस मैच की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर मिला था. लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार के कमाल की वजह से ये गोल में कनवर्ट नहीं हुआ. पहले क्वार्टर में भारत के पास गोल करने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन इस बार अभिषेक चूक गए.
इसके बाद दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार अटैक किए. पजेशन के मामले में वह काफी आगे थे. लेकिन उनकी सारी कोशिशें बेकार रहीं. जरमनप्रीत सिंह ऐसी दीवार बन गए जिसे पार कर पाना इंग्लैंड के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ. हाफटाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा.
इंग्लैंड को मिला था पेनल्टी स्ट्रोकतीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. तब ऐसा लगने लगा था कि मेजबान टीम को लीड मिल जाएगी. लेकिन भारतीय टीम ने रेफरी के डिसीजन को चैलेंज कर दिया. स्ट्रोक का फैसले बदल गया. इंग्लैंड एक बार फिर बड़ा मौका चूक गया. आखिरी क्वार्टर में भी भारतीय टीम पर काफी अटैक हुए, लेकिन इंडियन डिफेंस ने मजबूती दिखाते हुए गेम खेला. मैच पेनल्टी शूटआउट में गया.
फाइनल हूटर के समय स्कोर 0-0 था. शूटआउट में भारत के लिए अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह ने गोल किए. वहीं इंग्लैंड के लिए सिर्फ जाचारी वालास और डेविड गुडफील्ड ही गोल कर सके. भारत ये मैच जीत गया. इस जीत ने वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें- केप वर्डे के कप्तान पर रेप का आरोप लगा, अर्जेंटीना से होना है नॉकआउट मैच
भारत के लिए प्रो लीग का यह सीजन अच्छा नहीं रहा. टीम ने इस सीजन कुल मिलाकर 16 मैच खेले हैं. इसमें से टीम केवल चार मैच ही जीत पाई है. 7 में टीम को हार मिली, और पांच मैच ड्रॉ रहे. टीम 19 अंकों के साथ इस समय 8वें स्थान पर है. भारतीय टीम से नीचे केवल पाकिस्तान है, जो पूरे सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है.
वीडियो: एक युग का अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास














