The Lallantop

हार्दिक पंड्या ने मुंबई छोड़ा, जानिए क्यों बेंगलुरु हुए शिफ्ट

पंड्या अपने करियर के शुरुआती दिनों में बड़ौदा में रहते थे और वहीं ट्रेन करते थे. हालांकि 10 सालों से वह मुंबई में ही रहे हैं. मुंबई इंडियंस का घंसोली स्टेडियम उनका ट्रेनिंग बेस था.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या ने मुंबई छोड़कर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना स्थाई ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया है, वे ऐसा करने वाले देश के पहले क्रिकेटर हैं।
  • हार्दिक पंड्या पहले बड़ौदा में रहते थे और दस साल से मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन जांघ की चोट और मुंबई के ट्रैफिक के कारण उन्होंने बेंगलुरु शिफ्ट होने का निर्णय लिया।
  • हार्दिक अगले 5-7 साल तक बेंगलुरु में रहेंगे और अपना फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, उनके निजी कोच भी बेंगलुरु में शामिल रहेंगे।

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बड़ा फैसला किया है. रिहैब के बीच हार्दिक मुंबई छोड़कर पूरी तरह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना ट्रेनिंग बेस बना लिया है. वह ऐसा करने वाले देश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनका यह फैसला हैरान करने वाला है क्योंकि भारतीय क्रिकेटर केवल चोटिल होने पर ही सीओई आते हैं. किसी ने इसे परमानेंट बेस नहीं बनाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पंड्या

पंड्या अपने करियर के शुरुआती दिनों में बड़ौदा में रहते थे और वहीं ट्रेन करते थे. हालांकि 10 सालों से वह मुंबई में ही रहे हैं. मुंबई इंडियंस का घंसोली स्टेडियम उनका ट्रेनिंग बेस था. जांघ की चोट के कारण वह पिछले छह महीनों से बेंगलुरु में रह रहे हैं और अब वहीं शिफ्ट हो गए हैं. यानी अब जब भी हार्दिक टीम इंडिया, IPL या अपनी घरेलू टीम के साथ नहीं होंगे तो वह सीओई में रहेंगे. उनके इस फैसले से उस दावे की और ध्यान जाता है कि वह जल्द ही मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे.

अपनी टीम के साथ रहेंगे हार्दिक

BCCI के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हार्दिक बेंगलुरु शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सीओई के पास एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है. हार्दिक अपना ट्रेनिंग बेस मुंबई से बाहर ले जाना चाहते थे. मुंबई के ट्रैफिक के बीच रोज घंसोली जाना उनके लिए मुश्किल हो गया था.

Advertisement

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सिर्फ हार्दिक नहीं बल्कि उनके निजी फिजियोथेरेपिस्ट और निजी स्ट्रेंथ और कंडीशन कोच भी बेंगलुरु में होंगे. सीओई के बाहर जब भी हार्दिक को ट्रेनिंग करनी होगी, तब यह लोग उनकी मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: जापान के कोच ने हार के बाद ऐसे माफी मांगी कि फैंस के दिल पिघल गए 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक अगले 5-7 साल तक बेंगलुरु में ही रहेंगे. वह अपने व्हाइट बॉल करियर के आखिरी साल यहीं रहना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए कुछ अहम कदम भी उठाए हैं. वह जब सीओई में ट्रेनिंग करते हैं तो बोर्ड के नेट बॉलर्स ही गेंदबाजी करते हैं. लेकिन इन नेट बॉलर्स को हार्दिक अपनी जेब से पैसे देते हैं.

Advertisement
छुट्टी पर हैं हार्दिक पंड्या

पंड्या अभी भी चोट से उबर रहे हैं और सीओई में ही हैं. बीते कुछ दिनों से वह निजी काम के चलते छुट्टी पर हैं. हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए हैं. वह अपना फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए थे. रिहैब और फिटनेस टेस्ट के बाद ही यह फैसला किया जाएगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा या नहीं. 

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement