मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में तिरंगा लेकर सबसे आगे चलेंगे. 18 सितंबर को एशियन गेम्स के लिए भारत के शेफ-द-मिशन सहदेव यादव ने मनु भाकर के सेलेक्शन की घोषणा की. वहीं, एथलेटिक्स फ़डरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने तूर के दूसरे ध्वजवाहक होने की पुष्टि की. शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 की डबल मेडलिस्ट हैं. वहीं, शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स के डबल गोल्ड मेडलिस्ट हैं.
Asian Games 2026 : ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और तजिंदर तूर के हाथों में होगा तिरंगा
Asian Games 2026 : पेरिस ओलंपिक की डबल मेडल विनिंग शूटर Manu Bhaker जापान के आयची नागोया में होने वाले ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी. उनका साथ शॉटपट में एशियन गेम्स 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट Tajinder Pal Singh Toor देंगे.

ये भी पढ़ें : अभिषेक की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के पीछे युवराज सिंह का था हाथ!
मनु भाकर एक ओलंपिक में दो मेडल्स जीतने वाली पहली भारतीय हैं. उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक की विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अलावा, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भी सरबजोत सिंह के साथ कांसा अपने नाम किया था. वहीं, तजिंदरपाल सिंह तूूर एशियन चैंपियन हैं. उन्होंने 2022 हांगझू गेम्स और 2018 जकार्ता गेम्स के शॉटपुट स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
जापान के आयची नागोया में एशियन गेम्स 2026 ऑफिशियली 19 सितंबर को शुरू होगा. हालांकि, विमेंस क्रिकेट और टेकबॉल के मुकाबले पहले ही शुरू हो गए हैं. एशियन गेम्स में भारत के अभियान की शुरुआत अब तक अच्छी रही है. क्विंसी डिसूजा टेकबॉल में भारत का पहला मेडल जीतने से बस एक जीत दूर हैं. एशियन गेम्स में टेकबॉल की शुरुआत के साथ ही, 24 साल की डिसूजा ने विमेंस सिंगल्स मुकाबले में ग्रुप B में टॉप किया और सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई.
जापान की युइना साकामोतो के खिलाफ अपने पहले मैच में डिसूजा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. हालांकि, अपने दूसरे ग्रुप मैच में कोएमयेन डाई को हराकर वह काफी सहज दिखीं. इस जीत से उन्होंने ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया और साथ ही क्वार्टरफ़ाइनल में 'बाय' (सीधे अगले दौर में प्रवेश) भी पक्का किया.
डिसूज़ा अब 19 सितंबर को फिर से मैदान में उतरेंगी. पोडियम पर जगह बनाने के वो बहुत करीब हैं. सेमीफ़ाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से होगा.इस जीत से भारत के लिए टूर्नामेंट में पहला मेडल पक्का हो जाएगा.
वीडियो: Galle Test जीत से Team India को क्या फायदा, WTC Final के लिए अब क्या करना होगा?









