The Lallantop

युवराज सिंह पहली बार IPL टीम के कोच बने

युवराज सिंह ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई युवा और उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका निभाई है.

Advertisement
post-main-image
युवराज सिंह अब कोच के रोल में नजर आएंगे. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए युवराज सिंह को सहायक तथा बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है, जो पहली बार औपचारिक रूप से किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।
  • युवराज सिंह का दिल्ली कैपिटल्स से पुराना संबंध है, क्योंकि उन्होंने आईपीएल में इस टीम के लिए खेला था और 2015 के ऑक्शन में इस टीम ने उनकी रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में नीलामी की थी।
  • युवराज सिंह अब सौरव गांगुली के साथ मिलकर टीम के कोचिंग कार्यों को संभालेंगे, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगामी सत्र में कोचिंग स्टाफ की भूमिका में बदलाव आएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2026 में एक दम नए रंग में दिखने वाली है. टीम ने पहले दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को अपने साथ जोड़ा. अब पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी इस फ्रैंचाइजी से जुड़ गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज को सहायक और बल्लेबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया है. युवराज सिंह पहली बार औपचारिक तौर पर किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे.

Advertisement
युवराज सिंह का रिएक्शन

युवराज का दिल्ली कैपिटल्स से पुराना रिश्ता है. वह IPL में इस टीम के लिए खेल चुके हैं. साल 2015 के ऑक्शन में दिल्ली ने इस खिलाड़ी पर रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. यह उस समय की सबसे महंगी बोली थी. हालांकि युवराज के लिए वह सीजन अच्छा नहीं रहा था. बाद में फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. लेकिन अब युवराज एक दूसरे रोल में नजर आएंगे. जहां वह टीम के कोच की भूमिका में होंगे.

युवराज भी इस नए रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने फ्रैंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा,

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. इस फ्रैंचाइजी से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है. मैं इसके मालिकों को भी अच्छी तरह जानता हूं. इसलिए यह मौका मेरे लिए खास है.

सौरव गांगुली के साथ काम करेंगे युवराज

युवराज यहां सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे. युवराज लंबे समय तक गांगुली की कप्तानी में भी खेले हैं. उनको एक बार फिर ‘दादा’ के साथ काम करने का इंतजार है. युवराज ने कहा कि क्रिकेट कोचिंग से उनका गहरा लगाव है. वह दिल्ली की टीम के साथ काम शुरू करने के लिए उत्सुक हैं. युवराज को भरोसा है कि यह सफर रोमांचक रहेगा.

यह भी पढ़ें- गुलवीर के पूर्व कोच मोहम्मद यूनुस खान डोपिंग नियम तोड़ने पर सस्पेंड 

Advertisement

युवराज भले ही पहली बार किसी टीम से जुड़े हैं, लेकिन कोचिंग उनके लिए नई बात नहीं है. वह इससे पहले बतौर मेंटॉर कई खिलाड़ियों को ट्रेन कर चुके हैं. उन्होंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई खिलाड़ियों को ट्रेन किया है. पंजाब से जुड़े कई युवा खिलाड़ी अब भी युवराज की गाइडेंस में खेलते हैं.

वीडियो: ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर जाएंगे’, प्रोटेस्टर्स ने दिल्ली पुलिस को दौड़ाया!

Advertisement