बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे. यह हादसा मंगलवार, 13 अक्टूबर को हुई.
बिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत
Hajipur Ganga river boat accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे. वह सभी पास के इलाके में भोज के लिए जा रहे थे. तभी संतुलन बिगड़ने से नाव पानी में पलट गई और उस पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. और बचाव कार्य शुरू किया.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को ‘कमांडर-इन-थीफ’ कहा था, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत दे दी
घटना पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा,
"राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुखद दुखद खबर प्राप्त हुई. मृतकों में से अधिकांश बच्चे थे. ईश्वर सबको सुरक्षित रखें. स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बात कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है."
खबर अभी अपडेट की जा रही है…
वीडियो: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पटना में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, फिर क्या हुआ?









