जर्मनी में एक रोबोट को इसलिए सीज कर लिया गया क्योंकि उसने कथित तौर पर एक 16 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बताया कि इंसान की काया वाले यानी ह्यमनॉइड रोबोट ने लड़की के शरीर को गलत तरीके से छुआ और अभद्र हरकतें कीं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
जर्मनी में एक रोबोट पर लड़की के 'यौन उत्पीड़न' का आरोप लगा, हरकत का वीडियो वायरल
जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट को 16 साल की लड़की से अभद्र हरकतें करने के आरोप के बाद सीज कर लिया गया है. पुलिस अब ये जांच कर रही है कि क्या रोबोट को ऐसी हरकत करने के लिए दूर से किसी ने ऑपरेट किया था?

घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसने रोबोट को उसके मालिक की गाड़ी से बरामद करके जब्त कर लिया. पुलिस अब ये जांच कर रही है कि क्या रोबोट को ऐसी हरकत करने के लिए दूर से किसी ने ऑपरेट किया था?
जर्मनी के कोलोन शहर में रविवार, 11 अक्टूबर की रात पौने 12 बजे की ये घटना है. जो वीडियो वायरल है, उसमें देखा जा सकता है कि एक सड़क पर हरे रंग की वर्दी और गोल्डन चेन पहने एक ह्यूमनॉइड रोबोट खड़ा है. एक लड़की अपने दोस्तों के साथ एक फास्ट फूड रेस्ट्रॉन्ट के बाहर खड़ी थी. तभी करीब 1.2 मीटर लंबा लाल और सुनहरे रंग का एक रोबोट पीछे से उनके पास आया. लड़की उसे गले लगाती दिख रही है, जिसके बाद वह उसे गलत तरीके से छूते हुए अभद्र हरकतें करता है.
ये भी पढ़ेंः चीन का फेमस रोबोट भी उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड ना तोड़ पाया, अंत में तो कमर टूट गई
पुलिस ने क्या बताया?फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कोलोन पुलिस के एक प्रवक्ता ने घटना के बारे में बताया कि रोबोट ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की के नितंबों को छुआ और उसके शरीर से सटकर अभद्र हरकतें कीं. इस पूरी घटना का वीडियो भी शूट किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोबोट का मालिक एक 16 साल का लड़का है. उसने अपने 19 साल के दोस्त के साथ मिलकर इस वीडियो को शूट किया, जिसमें रोबोट आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है. आरोप है कि इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम भी किया गया था.
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने संदिग्धों की गाड़ी की डिक्की से रोबोट को बरामद किया. पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों के फोन भी सीज किए हैं. ताकि ये पता लगाया जा सके कि रोबोट को ऐसी हरकतों के लिए कहीं दूर से कमांड तो नहीं दिए जा रहे थे.
लोकल पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही है. हालांकि, लड़कों पर आरोप की पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस ने ये भी कहा है कि रोबोट को सीज किए जाने का ये मतलब नहीं है कि घटना के लिए किसी की जिम्मेदारी साबित हो गई है. इस मामले में अभी जांच की जा रही है.
वीडियो: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सीजेआई ने मिलने का समय क्यों नहीं दिया? क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?









