The Lallantop

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! नमन धीर की एंट्री से वॉशिंगटन सुंदर का पत्ता साफ?

टीम इंडिया में नमन धीर की एंट्री के साथ सवाल उठ रहा है कि क्या वॉशिंगटन सुंदर के लिए अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में जगह नहीं बची है? नमन भी फिंगर स्पिनर हैं और जरूरत के वक्त सातवें या आठवें नंबर पर बैटिंग करते हैं. वह सुंदर का ही विकल्प बनकर टीम में आए हैं.

Advertisement
post-main-image
नमन धीर को T20I टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया था. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI की मेंस सिलेक्शन कमेटी ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में नमन धीर को शामिल किया, जिन्होंने वॉशिंगटन सुंदर की जगह T20 टीम में ली।
  • वॉशिंगटन सुंदर बार-बार इंजर्ड होने के कारण टीम मैनेजमेंट को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत थी जो ऑफ स्पिन के साथ बैटिंग कर सके, इसलिए नमन धीर को मौका दिया गया।
  • नमन धीर ने T20 सीरीज में छह मैचों में कुल पांच विकेट लिए, जिससे वाइट बॉल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को लेकर टीम में उनकी दावेदारी मजबूत हुई।

BCCI की मेंस सिलेक्शन कमेटी ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. इस 15 सदस्यीय ODI टीम में पंजाब के नमन धीर को जगह मिली. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नमन धीर ने अपनी परफॉर्मेंस से इम्पैक्ट डाला. इसके बाद उन्हें कैरेबियाई टीम के खिलाफ T20 सीरीज में भी चांस दिया गया. नमन धीर ने T20 टीम में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को रिप्लेस किया. 

Advertisement

नमन धीर को T20 टीम में शामिल किए जाने की वजह साफ थी. सुंदर उस दौरान एशियन गेम्स में खेल रहे थे. उनका नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में भी था. लेकिन, बाद में एक अक्टूबर को BCCI ने उन्हें बाहर करके नमन को T20I स्क्वाड में शामिल किया. वही नमन धीर अब वाइट बॉल क्रिकेट में वॉशिंगटन सुंदर के लिए खतरा बन गए हैं.

टीम को थी सुंदर के विकल्प की तलाश 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट को वॉशिंगटन सुंदर के विकल्प की तलाश थी. क्योंकि, सुंदर बार-बार इंजर्ड होते रहे हैं. इस वजह से उनका क्रिकेट करियर भी प्रभावित हुआ. सुंदर ने 9 साल पहले 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था. लेकिन, वह अब तक सिर्फ 34 ODI खेल पाए हैं.

Advertisement

टीम मैनेजमेंट को ऐसे प्लेयर की जरूरत थी, जो सातवें या आठवें नंबर पर बैटिंग कर सके. साथ ही, वह फिंगर स्पिनर हो और मैच में 5-6 ओवर्स की बॉलिंग करे. वॉशिंगटन सुंदर टीम में यही रोल निभाते हैं. इसलिए नमन धीर भी इस रोल में फिट बैठे. वह भी सुंदर की तरह ऑफ स्पिनर यानी फिंगर स्पिनर हैं.

ODI सीरीज में एक विकेट और 30 रन बनाए

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में नमन धीर कितने सफल रहे यह बहस का मुद्दा हो सकता है. लेकिन, ODI सीरीज में जितने चांस मिले उनमें उन्होंने प्रभावित किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ नमन धीर को सिर्फ एक इनिंग्स में बैटिंग करने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 21 बॉल्स पर 30 रन बनाए. इसके अलावा सीरीज में उन्होंने एक विकेट भी लिया. 

नमन धीर की ऑलराउंड काबिलियत को देखते हुए बाद में, T20 सीरीज में शामिल किया गया. T20 टीम में उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर की जगह ली. इस दौरान सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की तैयारी करने के लिए कहा गया. टीम में चुने जाने के बाद से नमन अब तक 6 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इनमें 3 ODI और 3 T20I मैच शामिल हैं. इन मैचों में वह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे. 

Advertisement
T20I  सीरीज में ले चुके हैं 5 विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज की बात करें, तो नमन धीर अब तक 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं. 6 अक्टूबर को लखनऊ में उन्होंने 3 विकेट लिए. जबकि, रांची में खेले गए मैच में वह विकेटलेस रहे. लेकिन, इसके बाद उन्होंने इंदौर में अपनी बॉलिंग की क्लास दिखाई. तीसरे T20I में नमन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर 2 विकेट लिए. उनकी इस बॉलिंग के चलते टीम इंडिया 223 रन डिफेंड करने में सफल रही. 

श्रेयस अय्यर भी नमन धीर के मुरीद

इंदौर में खेले गए मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नमन धीर की तारीफ की. उन्होंने कहा, 

नमन एक स्पेशल प्लेयर हैं. मुझे उनका एटीट्यूड और अप्रोच पसंद है. वह मुश्किल समय में भी बॉलिंग करना चाहते हैं. उन्होंने समझ लिया था कि गेंद घूम रही है. इसके बाद नमन ने इसका फायदा उठाया. मैच में उनकी परफॉर्मेंस शानदार रही. मुझे उनका रवैया बहुत पसंद है.

सिलेक्टर्स ने नमन में एक बेहतरीन ऑलराउंडर की क्षमता देखी है.  हालांकि, पिछले IPL में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बॉलिंग नहीं की. इसकी वजह इम्पैक्ट प्लेयर नियम था. इस रूल के कारण टीम एक एक्स्ट्रा बॉलर खिला सकती है. लेकिन, अगर दूसरे टूर्नामेंट की बात करें, तो नमन रेगुलर बॉलिंग करते हैं. इसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट A और T20 क्रिकेट शामिल है. 

अभिषेक शर्मा ने भी की नमन की तारीफ

इंदौर में खेले गए तीसरे T20I के बाद अभिषेक शर्मा ने भी नमन धीर की तारीफ की. उन्होंने कहा, 

मैंने नमन को अंडर-14 के दिनों से देखा है. मुझे पता है कि वह कितनी अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं. हमने पिछले मैच में भी उनका यह टैलेंट देखा था. उन्हें बॉलिंग की योजना बताने की जरूरत नहीं है. 

नमन धीर ने खुद को बताया बैटिंग ऑलराउंडर 

नमन धीर ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने खुद को एक उपयोगी ऑलराउंडर साबित करने की कोशिश की है. वह अपने रोल को अच्छी तरह से जानते हैं.  इंदौर में तीसरे T20I के बाद उन्हें जियोस्टार से बात करते हुए कहा,  

मैं बैटिंग करने वाला ऑलराउंडर हूं. तीसरे T20I में मुझे बल्लेबाजी का चांस मिला. लेकिन, मैं इसका फायदा नहीं उठा पाया. इससे मुझे निराशा हुई. 

वर्ल्ड कप के लिए कितनी मजबूत है नमन की दावेदारी?

नमन धीर को 2027 वर्ल्ड कप में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर कुछ जहना जल्दबाजी होगी. अभी यह क्लियर नहीं है. टीम इंडिया के पास रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पहले से ही 2 फिंगर स्पिनर मौजूद हैं. रिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव हैं. गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी को एक साथ खिलाने की संभावना जताई है. 

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत इंडिया A से भी बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

ऑलराउंडर के तौर वॉशिंगटन सुंदर भी गंभीर की पसंद रहे हैं. ऐसे में सिलेक्शन के मामले में वॉशिंगटन सुंदर, नमन धीर से आगे रह सकते हैं. लेकिन, मौजूदा समय में नमन धीर ने जिस तरह से वाइट बॉल क्रिकेट में इम्पैक्ट डाला है. इससे वॉशिंगटन सुंदर के लिए वाइट बॉल क्रिकेट में कमबैक करना आसान नहीं होगा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement