कनाडा के टोरंटो में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के 'साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर' की ओपनिंग हुई. शो से कई वीडियो सामने आए. लेकिन इन सबके बीच एक वीडियो ऐसा भी था जिसने लोगों के दिलों को छू लिया.
एकदम सिद्धू मूसेवाला! छोटे भाई के 'थापी' स्टाइल का वीडियो वायरल
Sidhu Moosewalas brother Thaapi video: इस वीडियो के ऑनलाइन आते ही, लोगों भी शुभदीप के अंदाज की तारीफ करने लगे. उनके कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं. जिसमें 2 साल के शुभ माइक लेकर ऑडियंस से कुछ कह रहे हैं.

क्लिप में सिंगर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप नजर आ रहे हैं. वो स्टेज पर खड़े हैं. साथ में उनके पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर सिंह भी हैं. शुभदीप अपने भाई का सिग्नेचर 'थापी' स्टाइल (जांघ पर हाथ मारना) दोहराते हैं. फिर वह अपनी एक उंगली ऊपर उठाते हैं. ये देख शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं.
इस वीडियो के ऑनलाइन आते ही, लोगों भी शुभदीप के अंदाज की तारीफ करने लगे. उनके कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं. जिसमें 2 साल के शुभ माइक लेकर ऑडियंस से कुछ कह रहे हैं.
9 अक्टूबर को स्कोटियाबैंक एरिना में साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर इवेंट हुआ. 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, सिद्धू मूसेवाला की आवाज और पुराने विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके ऑडियंस के सामने लाइव परफॉर्मेंस जैसा माहौल बनाया गया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर की शुरुआत मूसेवाला के 2021 के हिट गाने '295' के नए म्यूजिक वीडियो की रिलीज के साथ हुई. इसमें सिंगर और उनके परिवार के पुराने फुटेज दिखाए गए. शो में वह कलाकार भी शामिल थे, जो पहले मूसेवाला के साथ काम कर चुके थे.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को ‘कमांडर-इन-थीफ’ कहा था, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत दे दी
28 साल की उम्र में गोली मारकर हुई हत्यासिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले में हुआ था. वो बलकौर सिंह और चरण कौर की इकलौती संतान थे. 29 मई 2022 को कुछ हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के समय उनकी उम्र 28 साल थी.
पुलिस ने उनकी हत्या को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी गैंगवार से जोड़ा. मूसेवाला ने कई हिट गाने दिए थे. उनकी हत्या के लगभग दो साल बाद यानी 17 मार्च 2024 को शुभदीप का जन्म हुआ. उनके माता-पिता ने विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के जरिए दूसरे बेटे को जन्म दिया था. शुभदीप को 'छोटा सिद्धू' भी कहा जाता है.
वीडियो: सीजेआई सूर्यकांत से इस्तीफा मांगने वाली केरल कांग्रेस की पोस्ट में ऐसा क्या था?









