The Lallantop

फिटनेस के सवाल पर मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब, 'आपको जो कहना है कहो...'

भारत के सफल तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी काफी समय से टीम से बाहर हैं. उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर ही सवाल उठाए जाते हैं. दिल्ली के खिलाफ पहली इनिंग्स में उन्होंने 17 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. शमी ने फिटनेस से जुड़े सवालों पर भी जवाब दिया.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट लिए. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मोहम्मद शमी ने बंगाल की ओर से दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में पहली पारी में 17 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे उन्होंने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी क्षमता साबित की।
  • शमी टीम इंडिया से लगभग दो साल से बाहर हैं, जिसका मुख्य कारण उनकी फिटनेस को माना जाता है, जबकि उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2025 में खेला था।
  • शमी की रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन के बाद फिटनेस पर उठाए गए सवालों का जवाब मिला है और उनके खेल को देखते हुए संभावित रूप से टीम में वापसी के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टीम इंडिया से करीब 2 साल से बाहर चल रहे हैं. टीम में कमबैक नहीं होने की वजह उनकी फिटनेस बताई जाती है. शमी इन दिनों बंगाल के लिए दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. कल्याणी में चल रहे इस मुकाबले में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बैटर्स रन नहीं बना सके. शमी ने दिल्ली की पहली इनिंग्स में सबसे ज्यादा 4 लिए. इसके बाद उन्होंने फिटनेस पर सवाल उठाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया.

Advertisement
फिटनेस के सवाल पर कहा, ‘ग्राउंड पर खेल रहा हूं’

मोहम्मद शमी ने दिल्ली दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद अपनी फिटनेस साबित की. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस और फिटनेस के बारे में उन्होंने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं और लिख सकते हैं. लिखना आपका काम है. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह अपने आलोचकों के लिए क्या कहना चाहेंगे? तो इस सवाल के जवाब में शमी ने कहा, 

आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं. इसके बार में लिख सकते हैं. आप मुझे खेलते हुए देख रहे हैं. मेरे कहने से क्या होगा? मैं ग्राउंड पर हूं और खेल रहा हूं. मुझे जहां भी चांस मिल रहा है. मैं खेल रहा हूं. मेरा काम सिर्फ बॉलिंग करना है.

Advertisement
पहली पारी में लिए सबसे ज्यादा विकेट

शमी ने दिल्ली के खिलाफ पहली इनिंग्स में इंपैक्टफुल बॉलिंग की. उन्होंने 17 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वह मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे.  शमी ने मिडिल ऑर्डर में बैटर यश धुल, आयुष दोसेजा, ऋतिक शौकीन और दिविज मेहरा को आउट किया. उन्होंने बंगाल की टीम में शामिल पेसर आकाश दीप और मुकेश कुमार से ज्यादा विकेट लिए.

मोहम्मद शमी ने इस दौरान अपनी फिटनेस और लय पर खुलकर बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान रिपोर्टर्स को बताया.

मुझे कोई बदलाव फील नहीं होता. लोग हमेशा अपने ओपिनियन देते रहते हैं. मैंने लोगों को कहते सुना है कि मेरी लय और फिटनेस अच्छी नहीं है. मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं अपने खेल को एंजॉय करता हूं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! नमन धीर की एंट्री से वॉशिंगटन सुंदर का पत्ता साफ?

शमी 2 साल से बाहर 

36 साल के मोहम्मद शमी करीब दो साल से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को दुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. यह ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था. भारतीय टीम ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता. इसके बाद से शमी को टीम से बाहर कर दिया गया. तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement