रांची में 250 रन डिफेंड न कर पाने के सदमे से उबरते हुए टीम इंडिया ने इंदौर में शानदार वापसी की. तीसरे T20I मुकाबले में भारत ने कसी हुई बॉलिंग कर वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 223 रन टांगे थे. जवाब में कैरेबियाई टीम 209 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस जीत में टीम मैनेजमेंट के फैसले और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर के प्लान का सबसे बड़ा हाथ रहा.
अर्शदीप के यॉर्कर और 2 बदलाव इंदौर में बने जीत के मास्टरस्ट्रोक!
Indore T20I Ind vs WI : भारत ने इंदौर में खेले गए तीसरे T20I मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया. इस दौरान Arshdeep Singh के सटीक यॉर्कर और दो अहम बदलावों ने टीम इंडिया की जीत पक्की की. भारत ने 223 रन बनाए थे. bसके जवाब में विंडीज 209 रन ही बना सकी.

रांची की हार के बाद टीम इंडिया को अपनी बॉलिंग में धार चाहिए थी. ऐसे में कप्तान ने प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए. पिछले मैच में फ्लॉप रहे शिवम दुबे और कुलदीप यादव को बाहर बिठाया गया. उनकी जगह प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री हुई. यह फैसला एकदम मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ.
नीतीश कुमार ने अहम मौके पर खतरनाक दिख रहे क्विंटन सैम्पसन (21) का विकेट निकाला और बैटिंग में भी 14 गेंदों में 21 रन जोड़े. वहीं, प्रिंस यादव ने तो आखिरी ओवर में बल्ले से तीन चौके जड़कर महफिल ही लूट ली. फिर गेंदबाजी में भी ऐसा कंट्रोल दिखाया कि विंडीज के पसीने छूट गए. दुबे और कुलदीप के मुकाबले इन दोनों ने टीम को वो बैलेंस दिया, जिसकी पिछले मैच में भारी कमी थी.
भारत की शुरुआत थोड़ी खराब रही. संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने कैरेबियाई बॉलर्स की ऐसी कुटाई की कि स्टेडियम में बैठे फैंस झूम उठे. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन ठोक डाले. टीम इंडिया ने महज 7.2 ओवर्स में 100 का आंकड़ा पार कर लिया था. अभिषेक ने महज 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. वे 30 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ईशान ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए.
लेकिन, अभिषेक और ईशान के आउट होते टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर LBW हो गए. नमन धीर 10 रन बनाकर चलते बने. रही-सही कसर खराब रनिंग ने पूरी कर दी. तिलक वर्मा एक अजीबोगरीब गफलत में रन-आउट हुए, तो अक्षर पटेल भी अर्शदीप के साथ कन्फ्यूजन में अपना विकेट गंवा बैठे. आखिर में प्रिंस के तीन चौकों की बदौलत भारत ने 223 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
ये भी पढ़ें : बीच पिच जश्न मनाना पड़ा भारी! तिलक ऐसे रन-आउट हुए, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे
224 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को भारत ने रांची जैसी आजादी नहीं दी. अर्शदीप सिंह ने दूसरे ही ओवर में शे होप (5) को बोल्ड कर दिया. उन्होंने पिछले मैच में नाबाद शतक जड़ा था. हालांकि, इसके बाद शिमरॉन हेटमायर और कामिल पूरन ने 60 रनों की पार्टनरशिप करके काउंटर अटैक किया. लेकिन नमन धीर ने इन दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच पलट दिया. वहीं, अक्षर ने भी रोवमैन पॉवेल को अपनी फिरकी में फंसा लिया.
मैच फंसा हुआ था और क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड खतरनाक इरादे दिखा रहे थे. ऐसे में डेथ ओवर्स में कप्तान ने अर्शदीप और प्रिंस पर भरोसा जताया. 18वें ओवर में अर्शदीप ने अपने तरकश से आग उगलते यॉर्कर निकाले और रदरफोर्ड व कीमो पॉल को इसमें फंसा लिया. इस डबल स्ट्राइक ने विंडीज की कमर तोड़ दी.
प्रिंस ने भी दिया साथदूसरी तरफ से प्रिंस यादव ने भी डेथ ओवर्स में इतनी कसी हुई बॉलिंग की कि कैरेबियाई बैटर्स को बाउंड्री मारने के लिए तरसा दिया. शमर स्प्रिंगर ने 11 गेंदों में 35 रन जड़कर डराने की कोशिश की. लेकिन प्रिंस और अर्शदीप के डेथ ओवर एग्जीक्यूशन ने सुनिश्चित कर दिया कि वेस्टइंडीज टारगेट से दूर ही रह जाए. अंतिम ओवर में अक्षर को 22 रन पड़ गए. लेकिन, इसके बावजूद विंडीज 14 रन दूर रह गए. अब सीरीज के अंतिम दो मुकाबले 14 अक्टूबर को हैदराबाद में और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाने हैं.
वीडियो: 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? गंभीर ने बता दिया









