The Lallantop

हरमनप्रीत की सेंचुरी पर झूम उठीं स्मृति! वीडियो ने अनबन की पूरी सच्चाई बता दी

IndWvsZimW : जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में Harmanpreet Kaur ने शानदार शतक जड़ा. मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारा और 126 रन बनाए. शतक पूरा होते ही Smriti Mandhana ने खड़े होकर तालियां बजाईं. हरमन ने Mithali Raj का रिकॉर्ड भी तोड़ा.

Advertisement
post-main-image
हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ 126 रनों की पारी खेली. (Courtesy : Screengrab/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 25 अक्टूबर को वडोदरा के BCA स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आठवां वनडे शतक पूरा किया और 126 रन बनाए।
  • स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच कप्तानी को लेकर पहले अनबन की अफवाहें थीं, लेकिन उनके बीच दर्शकों के सामने तालियों के साथ सम्मान दिखाया गया।
  • शतक पूरा करने के बाद हरमनप्रीत ने मिताली राज के रिकॉर्ड को पार कर महिला वनडे में दूसरा सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं।

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर. पिछले कुछ दिनों से इनकी खूब चर्चा हो रही थी. कहा जा रहा था कि दोनों के बीच भारी अनबन है. कप्तानी को लेकर कयासों का बाजार गर्म था. लेकिन 25 अक्टूबर को सब कुछ साफ हो गया. एक ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जिसने सबका दिल जीत लिया.

Advertisement

वडोदरा के BCA स्टेडियम में मैच चल रहा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का दूसरा वनडे. टीम इंडिया मुश्किल में थी. मंधाना और शेफाली वर्मा जल्दी आउट हो गई थीं. स्कोर था 19 रन पर 2 विकेट. ऐसे में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कमाल की बैटिंग की. 41वें ओवर में अपना 8वां वनडे शतक जड़ दिया. 101 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. 

ड्रेसिंग रूम में सब तालियां बजा रहे थे. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा स्मृति मंधाना ने. वो अपनी सीट से उठीं और पूर्व कप्तान के लिए खड़े होकर जमकर तालियां बजाईं. दोनों के बीच अनबन की खबरों पर यह एक करारा तमाचा था. 

Advertisement
मिताली से आगे निकलीं हरमन

हरमनप्रीत ने जश्न एकदम सादगी से मनाया. दीप्ति शर्मा से हाथ मिलाया और फिर से बैटिंग पर फोकस करने लगीं. यह शतक उनके लिए बेहद खास है. जून 2024 के बाद यह घर में उनका पहला वनडे शतक है. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वो पूर्व कप्तान मिताली राज से आगे निकल गई हैं. अब महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में मंधाना (14 शतक) के बाद वो दूसरी सबसे बड़ी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. 

ये भी पढ़ें: न कोहली, न रोहित, बुमराह भी बाहर! रहाणे की ऑल टाइम टेस्ट XI ने चौंकाया 

हरमन ने 121 गेंदों में 126 रन बनाए. इसमें 15 चौके शामिल थे. उनकी पारी का अंत मिशेल मावुंगा ने किया. एक धीमी गेंद पर हरमन बड़ा शॉट खेलना चाहती थीं. लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और सब्स्टिट्यूट फील्डर कुदजई चिगोरा ने आसान कैच लपक लिया. 

Advertisement
T20 सीरीज से फॉर्म में लौटीं 

मैच में हरमन ने गजब का संयम दिखाया. 19 रन पर दो विकेट गिरने के बाद उन्होंने प्रतिका रावल के साथ 124 रन की साझेदारी की. 67 रन के स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला था. जोसेफिन नकोमो ने उनका कैच टपका दिया था. जिम्बाब्वे को यह गलती बहुत भारी पड़ी.

हरमनप्रीत ने अपनी टी20 वाली फॉर्म को वनडे में भी जारी रखा है. 20 अक्टूबर को तीसरे टी20 में भी उन्होंने भौकाल काटा था. सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद 91 रन ठोके थे. उस मैच में भारत 92 रनों से जीता था. प्लेयर ऑफ द मैच हरमन ही थीं और भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

वीडियो: स्मृति मंधाना का कप्तानी डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ संभालेंगी टीम की कमान

Advertisement