भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट लिंकन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की पहली इनिंग्स में हालत खराब रही. लेकिन, इंडिया A ने दूसरी इनिंग्स में ऐसा जबरदस्त कमबैक किया, जिसका अंदाजा न्यूजीलैंड A को नहीं था. देवदत्त पडिक्कल ने इस मुकाबले में भारत A की वापसी कराई. उन्होंने मैराथन पारी खेली. वह सिर्फ एक रन से दोहरा शतक लगाने से चूक गए. इस दौरान उन्हें दूसरे एंड से साई सुदर्शन और यश राठौड़ का सपोर्ट मिला. सुदर्शन और राठौड़ ने हाफ सेंचुरी जड़ी.
देवदत्त पडिक्कल डबल सेंचुरी से चूके, लेकिन टीम को हार के मुंह से निकालकर जीत के करीब ले आए
पडिक्कल दूसरी इनिंग्स में उस वक्त बैटिंग करने आए जब इंडिया A का पहला विकेट 6 रनों पर गिर गया. ओपनर यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल भी चलते बने. वह 4 रन बनाकर आउट हुए. 10 रन पर दो विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा कि टीम की हालत पहली इनिंग्स वाली हो जाएगी. लेकिन, इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने यादगार पारी खेली.

इंडिया A के बैटर्स पहली इनिंग्स में अपोनेंट टीम के पेसर्स को झेल नहीं पाए थे. भारतीय टीम पहली पारी में 113 रनों पर ढेर हो गई. भारत A की पहली पारी के जवाब ने न्यूजीलैंड A ने स्कोरबोर्ड पर 317 रन टांगे. उसे भारत A की पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त मिली. इंडिया A पर हार का खतरा मंडराने लगा था. ऐसे में दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने कमाल कर दिया.
पडिक्कल दूसरी इनिंग्स में उस वक्त बैटिंग करने आए, इंडिया A का पहला विकेट 6 रनों पर गिर गया. ओपनर यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल भी चलते बने. वह 4 रन बनाकर आउट हुए. 10 रन पर दो विकेट गिरने बाद ऐसा लगा कि टीम की हालत पहली इनिंग्स वाली हो जाएगी. लेकिन, इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने यादगार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि न्यूजीलैंड को भी प्रेशर में ला दिया.
दूसरी इनिंग्स में पडिक्कल ने धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड A के सभी बॉलर्स की खबर ली. चाहे पेसर्स हो या स्पिनर्स पडिक्कल ने किसी को नहीं बख्शा. उन्होंने शानदार बैटिंग करके 199 रन बनाए. पडिक्कल ने अपनी इनिंग्स में 24 चौके और 3 छक्के जड़े.
साई सुदर्शन ने भी दूसरे एंड पर उम्दा बैटिंग की. इन दोनों बैटर्स ने न्यूजीलैंड के बॉलर्स को छकाते हुए तीसरे विकेट के लिए 215 रनों की पार्टनरशिप की. सुदर्शन 91 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने यश राठौड़ के साथ मिलकर 142 रन जोड़े. राठौड़ 66 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को फिर धोएगा भारत? सीरीज हारे तो कीवी टीम के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड
इंडिया A ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 8 विकेट पर 488 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड A से 284 रनों से आगे है. चार दिन तक चलने वाले इस अनऑफिशियल टेस्ट का अभी एक दिन बाकी है. अब मेजबान टीम पर हार बचाने का प्रेशर है. अगर चौथे दिन इंडिया A के बॉलर्स ने साथ दिया, तो भारत यह मैच जीत सकता है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










