इंडिया A और न्यूजीलैंड A का मैच चल रहा है. पहले अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. इंडिया A की हालत थोड़ी पतली है. वजह? ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर जल्दी निपट गए. टीम मुश्किल में फंस गई थी.
राहुल, जायसवाल फिर फ्लॉप! पडिक्कल-सुदर्शन ने बचाई इंडिया A की लाज
IndA vs NZA 1st Unofficial Test : मुकाबले के दूसरे दिन Ind A ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं. Yashasvi Jaiswal और KL Rahul फिर सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद, Devdutt Padikkal और Sai Sudharsan ने टीम को संभाला.

लेकिन देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने मोर्चा संभाल लिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़ दिए हैं. दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया A ने 2 विकेट पर 106 रन बनाए हैं. हालांकि, टीम अभी भी 98 रन पीछे है.
राहुल-यशस्वी दोनों इनिंग्स में फ्लॉपन्यूजीलैंड A ने पूरे दिन अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने 3 विकेट पर 135 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. इसके बाद, 317 रन ठोक दिए. इंडिया A पहली इनिंग्स में 113 रन ही बना सकी थी. इसके कारण, पहली इनिंग्स में न्यूजीलैंड A ने 204 रन की तगड़ी लीड ले ली.
फिर कीवी बॉलर्स ने कहर ढाया. शुरुआत में ही इंडिया A के 2 विकेट झटक लिए. टीम इंडिया फिर से भयंकर दबाव में आ गई. दरअसल, इंडिया A ने दूसरे सेशन के आखिर में बैटिंग शुरू की. जायसवाल और राहुल को सेट होने का टाइम ही नहीं मिला.
जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए. राहुल का विकेट एकदम अजीब तरीके से गिरा. पहली इनिंग्स में भी राहुल और यशस्वी फ्लॉप रहे थे. राहुल खाता नहीं खोल सके थे. वहीं, यशस्वी ने 17 रन बनाए थे. इस बार 10 रन के स्कोर पर ही दोनों के विकेट गिर गए.
कैसे आउट हुए दोनों ओपनर्स?हुआ यूं कि जैक गिब्सन ने जायसवाल को एक तेज गेंद फेंकी. गेंद बाएं कंधे की तरफ आई. जायसवाल समय रहते डक नहीं कर पाए. और गेंद ग्लव्स को चूमती हुई स्लिप में चली गई. मैथ्यू बॉयल ने आसान कैच लपका और यशस्वी को पवेलियन लौटना पड़ा.
राहुल का विकेट थोड़ा अनलकी रहा. उन्होंने 11 गेंदें खेलीं. इसके बाद अपनी पहली बाउंड्री लगाई. लेकिन अगली ही गेंद पर इनसाइड-एज लग गया. गेंद सीधे स्टंप्स की तरफ जा रही थी. तभी राहुल ने हड़बड़ाहट में इसे रोकने की कोशिश की. बॉल तो नहीं रुकी, उल्टा बल्ला स्टंप्स में लग गया. वो हिट विकेट हो गए.
ये भी पढ़ें : हरमनप्रीत की सेंचुरी पर झूम उठीं स्मृति! वीडियो ने अनबन की पूरी सच्चाई बता दी
पडिक्कल-सुदर्शन ने संभालाइसके बाद, पडिक्कल और सुदर्शन ने पारी को बिखरने से बचाया. पडिक्कल ने 89 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए. फिलहाल वो 56 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं, सुदर्शन ने 104 गेंदों का सामना किया. उन्होंने भी 5 चौकों के दम पर 39 रन बना लिए हैं. दोनों ने इंडिया A का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन तक पहुंचा दिया है.
इससे पहले, पहली इनिंग्स में पडिक्कल ने 32 रन बनाए थे. उनका टिके रहना बहुत जरूरी है. इंडिया A को पहले लीड कम करना है. फिर एक अच्छी लीड बनाकर न्यूजीलैंड A को देना है. इसमें ये दोनों प्लेयर काफी अहम होंगे.
वैसे भी पडिक्कल का रेड-बॉल फॉर्म फिलहाल गजब का है. श्रीलंका के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भी उन्होंने खूब रन बनाए थे. 26 अक्टूबर को इंडिया A को इस पार्टनरशिप को और आगे ले जाना होगा. कप्तान ध्रुव जुरेल, यश राठौड़ और वाशिंगटन सुंदर से भी तगड़े योगदान की उम्मीद रहेगी.
दिशाहीन रही भारतीय बॉलिंगइससे पहले, न्यूजीलैंड A की तरफ से कप्तान रीस मारियू ने 76 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन जड़े थे. इंडिया के बॉलर्स ने विकेट तो लिए, लेकिन लाइन-लेंथ एकदम भटकी रही. 46 रन तो सिर्फ एक्स्ट्रा के दे दिए. अंशुल कंबोज और आकिब नबी को 3 विकेट मिले. वहीं, आकाश दीप ने 2 शिकार किए. मुकेश चौधरी और सुंदर को 1-1 सफलता मिला.
मैच में अभी भी दो दिन बाकी हैं. ऐसे में तीसरे दिन इंडिया A का टारगेट यही है. तीसरे विकेट की पार्टनरशिप को बड़ा करना. लीड को खत्म करना. और न्यूजीलैंड A के सामने एक बड़ा टारगेट सेट करना. ताकि एकतरफा दिख रहे इस मुकाबले में इंडिया A की वापसी हो सके.
वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?










