The Lallantop

श्रीलंका में जीत कोई रोक नहीं सकता, अगर टीम इंडिया ने ये 3 चुनौतियां पार कर लीं

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में श्रीलंका (Sri Lanka) को 2-0 से हराना ही होगा. अगर टीम इंडिया (Team India) ऐसा नहीं किया, तो फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. वैसे भी श्रीलंका टूर पर भारत के लिए टेस्ट सीरीज आसान नहीं होगी. उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है.

Advertisement
post-main-image
WTC के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी. (फोटो - PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया इस महीने 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसे जीतना विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी है।
  • भारत को WTC 2025-2027 साइकिल में फाइनल तक पहुंचने के लिए नौ टेस्ट में से कम से कम सात जीतने होंगे, जिससे इस टेस्ट सीरीज में विजयी होना अनिवार्य हो जाता है।
  • शुभमन गिल की टीम कई खिलाड़ियों की चोटिल स्थिति और गाले की स्पिनिंग पिच की चुनौती के बीच इस चुनौतीपूर्ण सीरीज में प्रदर्शन कर श्रीलंका को हराने का प्रयास करेगी।

टीम इंडिया (Team India) को इस महीने श्रीलंका (Sri Lanka) टूर पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. भारतीय टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ वाली सीरीज है. टीम पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में एंट्री करने का प्रेशर है. टीम इंडिया 2023-2025 के साइकिल के फाइनल में नहीं पहुंची थी. भारत को अगर WTC 2025-2027 के फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उसे श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में हराना होगा. इसके बाद दूसरी टीमों के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, शुभमन गिल की टीम के लिए ऐसा करना आसान नहीं है. टीम के सामने तीन बड़ी चुनौतियां हैं.

Advertisement
WTC फाइनल की राह आसान नहीं

WTC 2025-2027 के साइकिल में भारत के 9 टेस्ट बचे हैं. माने टीम इंडिया को अभी तीन टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. भारत इन तीन टेस्ट सीरीज में से दो विदेश में और एक अपने होम ग्राउंड पर खेलेगा. श्रीलंका टूर के बाद टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जाएगी. इसके बाद 2027 की शुरुआत में भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. WTC के फाइनल में जाने के लिए भारत को इन 9 टेस्ट मैचों में से 7 मैच हर हाल में जीतना होगा. जो टीम के लिए टेढ़ी खीर है.

श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप जरूरी

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराना होगा. अगर टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया, तो फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. वैसे भी श्रीलंका टूर पर भारत के लिए टेस्ट सीरीज आसान नहीं होगी. उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
गाले में होगी कड़ी परीक्षा

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला मैच गाले में खेला जाएगा. गाले की पिचें टर्निंग होती हैं. यहां पर टीम इंडिया के बैटर्स को स्पिनर्स से तगड़ी चुनौती मिलेगी.

टीम के बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल किया है. पिछली दो टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स के आगे भारतीय बैटर्स टिक नहीं पाए. भारत में हुई इन दोनों सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. गाले में भी श्रीलंका के स्पिनर्स टीम इंडिया के आड़े आ सकते हैं. प्रभात जयूसर्या और रमेश मेंडिस ऐसे ही स्पिनर हैं, जो टीम इंडिया के बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं.

गाले में भारत का रिकॉर्ड

गाले में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. टीम इंडिया ने यहां पर अब तक 5 टेस्ट खेले हैं. जिनमें 2 जीते और 3 हारे हैं. भारत ने इस ग्राउंड पर पिछला टेस्ट 2017 में जीता था. तब इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से हराया था. भारतीय टीम 9 साल बाद गाले में टेस्ट खेलेगी.

Advertisement
कोलंबो में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतर है. भारत ने यहां 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 3 जीते और 2 हारे. चार टेस्ट ड्रॉ रहे.

कोलंबो में भी स्पिन ट्रैक है. यहां पर भी टीम इंडिया स्पिनर्स के खिलाफ फंस सकती है. टीम इंडिया के एकाध बैटर को छोड़ दें, तो बाकी  बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में दिक्कत होती है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी, अब्दुल्ला शफीक ने जड़ी सेंचुरी, वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ा

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल

श्रीलंका टूर के दौरान शुभमन गिल की टीम पर प्रेशर होगा. टीम के कई रेगुलर प्लेयर चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. टीम इंडिया को 3 अगस्त को जबरदस्त झटका लगा, जब जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से सीरीज से हट गए.

बुमराह के बाएं घुटने में चोट है, जिससे वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं. वह इंग्लैंड टूर पर इंजर्ड हुए थे, उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को टीम में मौका मिला है. आकिब नबी पर अच्छा प्रदर्शन करने का प्रेशर होगा.

बुमराह के अलावा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी इंजर्ड हैं. सुंदर और हर्षित राणा को हैमस्ट्रिंग इंजरी है. जबकि, नीतीश कुमार रेड्डी की क्वाड्रिसेप्स (जांघ) में चोट है. ये सभी प्लेयर इंजर्ड होने की वजह से श्रीलंका टूर पर उपलब्ध नहीं थे. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement