स्पेन के खिलाफ न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल अर्जेंटीनी फैंस के लिए भूलना मुश्किल है. 120 मिनट के खेल के बाद 1-0 की हार ने उस दिन करोड़ों दिल तोड़ दिए. लेकिन, खेल की यही तो खूबी है, यह रुकता नहीं है. उस हार्टब्रेकिंग फाइनल के ठीक 13 दिन बाद, 39 साल के लियोनल मेसी (Lionel Messi) मैदान पर लौटे. इस बार अपनी क्लब टीम इंटर मियामी (Inter Miami) के लिए.
मेसी का FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कमबैक मैच बना थ्रिलर!
स्पेन से वर्ल्ड कप फाइनल हारने के 13 दिन बाद Lionel Messi ने Inter Miami के लिए वापसी की. Luis Suarez के शानदार गोल और Casemiro के 'ओन गोल' के कारण इस मैच में पूरा ड्रामा हुआ. अंतिम मिनट तक दोनों टीम्स के फैंस की सांसें अटकी रहीं.

नु स्टेडियम (Nu Stadium) में मियामी और कोलंबस क्रू (Columbus Crew) के बीच खेला गया यह मुकाबला किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं था. मेसी की वापसी, लुइस सुआरेज (Luis Suarez) का विंटेज गोल, और मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) से आए कैसिमीरो (Casemiro) का 'ओन गोल'. इस मैच में वो सब था, जो एक फुटबॉल फैन को चाहिए. स्कोर 2-2 की बराबरी पर छूटा, लेकिन इस मैच में जो हुआ वो एक रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं था.
53वें मिनट में मैदान पर आए मेसीमेसी इस मैच में स्टार्टिंग XI का हिस्सा नहीं थे. वह बेंच पर थे. उन्होंने 53वें मिनट में डेनियल पिंटर (Dániel Pintér) को रिप्लेस किया. उनकी एंट्री पर स्टेडियम का शोर सुनने लायक था. अपने छठे वर्ल्ड कप में 8 गोल और 4 असिस्ट करके आ रहे इस दिग्गज को मियामी फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया.
मैदान पर आते ही मेसी अपने पुराने रंग में दिखने लगे. तीसरे ही मिनट में लुइस सुआरेज ने पेनल्टी बॉक्स के राइट साइड से उन्हें एक शानदार पास दिया. मेसी का ट्रेडमार्क लेफ्ट फुट चला. कुछ क्षण के लिए स्टेडियम में बैठे फैंस की सांसें थम गईं. सबको लगा कि गेंद नेट में जा रही है. लेकिन, गेंद नियर पोस्ट के बिल्कुल बगल से निकल गई.
सुआरेज ने दिलाई थी बढ़तअगर मेसी का वो शॉट गोल में तब्दील होता, तो मियामी 3-1 से आगे हो जाती. क्योंकि उससे पहले पहले हाफ में ही उरुग्वे के दिग्गज लुइस सुआरेज अपना जलवा दिखा चुके थे. सुआरेज ने कोलंबस के गोलकीपर पैट्रिक शुल्टे के सिर के ऊपर से लॉन्ग डिस्टेंस फर्स्ट टाइम शॉट मारा. बॉल सीधा नेट में समा गई. उनका ये शॉट देख पुराने सुआरेज की याद आ गई.
इसके बाद, हाफ टाइम से ठीक पहले सुआरेज ने नोआ एलन को एक शानदार असिस्ट भी दिया. इससे मियामी को दोबारा बढ़त मिल गई. लेकिन, मियामी के डिफेंस में हुई भसड़ ने सुआरेज की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया.
ये भी पढ़ें : धोनी की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत? श्रीलंका टूर से पहले की माही के साथ ट्रेनिंग
कैसिमीरो से हुई गलतीइस मुकाबले में ब्राजील के स्टार मिडफील्डर कैसिमीरो मियामी के लिए होम डेब्यू कर रहे थे. लेकिन, यह डेब्यू उनके लिए थोड़ा साधारण साबित हुआ. पहले हाफ में उनके ओन गोल के चलते कोलंबस ने बराबरी कर ली.
2011 में साओ पाउलो के लिए खेलने के बाद कैसिमीरो के क्लब करियर का यह पहला ओन गोल था. अंत में 84वें मिनट में ब्राइस मेंडेज की बेहतरीन फ्री-किक ने कोलंबस को 2-2 की बराबरी दिला दी. मेसी के पास स्टॉपेज टाइम में गोल करने का मौका था. लेकिन, उन्होंने अपने वीकर फुट (दायां पैर) से शॉट लिया, जो गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया.
कोच ने की मेसी की तारीफमैच के बाद इंटर मियामी के कोच गुइलेर्मो होयोस ने माना कि आखिरी मिनटों में मैच उनके हाथ से फिसल गया. लेकिन उन्होंने मेसी, कैसिमीरो और अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले रोड्रिगो डी पॉल की जमकर तारीफ की.
होयोस ने कहा,
मैं लियो और रोड्रि को यहां होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. यह हमारे लिए बहुत इंपॉर्टेंट है.
उन्होंने कैसिमीरो के ओन गोल के बावजूद उनका बचाव किया. दिग्गज ब्राजीलियन के लिए उन्होंने कहा,
मियामी के लिए कैसी है आगे की राह?कैसिमीरो दुनिया के बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं. वह डिफेंस और अटैक के बीच गजब का बैलेंस लाते हैं. वह टीम को आगे बड़ी सफलता दिला सकते हैं.
ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस की पॉइंट्स टेबल में इंटर मियामी फिलहाल नैशविले एससी (Nashville SC) से दो पॉइंट पीछे है. अब मियामी का पूरा फोकस लीग्स कप (Leagues Cup) पर होगा. 5 अगस्त को नु स्टेडियम में उनका सामना एटलेटिको डी सैन लुइस (Atlético de San Luis) से होना है. इसके बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए उन्हें मॉन्टेरी और लियोन की चुनौतियों से पार पाना होगा.
वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?









