The Lallantop

टीम इंडिया को बड़ा झटका! बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

Ind vs SL : टीम इंडिया के पेसर Jasprit Bumrah चोटिल हैं. वो 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा नहीं करेंगे. इंग्लैंड दौरे पर उनके घुटने में चोट लग गई थी, वो अब तक रिकवर नहीं कर पाए हैं.

Advertisement
post-main-image
चोटिल जसप्रीत बुमराह श्रीलंका का दौरा नहीं करेंगे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं और उन्होंने इस दौरे में भाग नहीं लिया।
  • बुमराह को इंग्लैंड में हुए संक्रमण के बाद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कराया जा रहा था, लेकिन उनकी चोट से पूरी तरह ठीक न होने के कारण वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए।
  • बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को पेस अटैक को पुनः तैयार करना होगा, जिससे मोहम्मद सिराज के ऊपर अधिक जिम्मेदारी आ जाएगी और टीम की रणनीति प्रभावित होगी।

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. वो श्रीलंक का दौरा नहीं करेंगे. इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद से बुमराह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे. लेकिन, अब ख़बर आई है कि वो टाइम से रिकवर नहीं हो पाएंगे.

Advertisement

बुमराह का नाम इस सीरीज के लिए टीम में था. लेकिन, उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर ही शामिल किया गया था. इसे लेकर शुरू में आई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि वो रिकवर कर गए हैं. उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है. लेकिन, इंडिया टुडे की हालिया‍ रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बाएं घुटने में लगातार तकलीफ हो रही थी. इसके कारण BCCI की मेडिकल टीम उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती.  

इंग्लैंड में हुए थे चोटिल

कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बुमराह के बाएं घुटने में चोट लग गई थी. इसके कारण उनके घुटने में सूजन भी हो गई थी. इस चोट के कारण वो लॉर्ड्स में हुए आखिरी मैच में भी नहीं खेल सके. इंग्लैंड से लौटने के बाद से ही बुमराह CoE में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे. पिछले महीने बुमराह को समय से फिट होने के लिए एक इंजेक्शन भी दिया गया था. मेडिकल टीम को ये उम्मीद थी कि इससे वो समय से ठीक हो जाएंगे.

Advertisement

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स को पहले ये उम्मीद थी कि वो भले 15 अगस्त को गॉल में होने वाले पहले टेस्ट तक फिट न हो. कोलंबो में दूसरे टेस्ट के लिए वो उपलब्ध होंगे. लेकिन, बुमराह के ठीक होने में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है. यही कारण है कि सीरीज में उनकी वापसी की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं.

ये भी पढ़ें : मेसी का FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कमबैक मैच बना थ्र‍िलर!

अभी 5वें नंबर पर है टीम इंडिया

बुमराह की गैरमौजूदगी मतलब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वर्तमान में WTC पॉइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है. वहीं, श्रीलंकाई टीम मौजूदा रैंकिंग में एक स्थान पीछे छठे नंबर है. टीम इंडिया को WTC फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए टॉप 2 में फिनिश करना होगा. ऐसे में उनके लिए श्रीलंका दौरा बहुत जरूरी है. टीम इंडिया को किसी भी हालत में ये सीरीज 2-0 से जीतनी होगी. वरना इस साइकिल में भी टीम WTC फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

Advertisement

लेकिन, टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी समस्या इस वक्त इंजरी ही है. सिर्फ जसप्रीत बुमराह नहीं, टीम के कई अहम ख‍िलाड़ी चा‍ेटिल हैं. हर्षित राणा पहले ही हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं. नीतीश कुमार रेड्डी भी क्वाड्रिसेप्स की समस्या से उबर रहे हैं.

वॉशिंगटन सुंदर का भी तय है कि वो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह टीम में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को शामिल किया गया है. वहीं, टेस्ट के रेगुलर पेसर आकाश दीप भी उपलब्ध नहीं हैं. वह पीठ की स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं. बुमराह के बिना, भारत को एक बार फिर अपने पेस अटैक को नए सिरे से तैयार करना होगा. ऐसे में मोहम्मद‍ सिराज के ऊपर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह को इतना सेलिब्रेट क्यों नहीं करते?

Advertisement