The Lallantop

श्रीलंका दौरे पर कौन होगा बुमराह का रिप्लेसमेंट?

IND vs SL Test Series : टीम इंडिया के पेसर Jasprit Bumrah चोटिल हैं. वो श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर Auqib Nabi का नाम सबसे आगे चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के ख‍िलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण अब वे श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं खेलेंगे, जिससे उनका रिप्लेसमेंट चुनने का काम टीम मैनेजमेंट के सामने आया है।
  • बुमराह की चोट इंग्लैंड में हुए दूसरे ODI के दौरान लगी थी और इसके साथ ही कई अन्य पेसर भी चोटिल होने के कारण टीम को विकल्प खोजने की जरूरत पड़ गई।
  • आकिब नबी को बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर मंजूरी मिल गई है और उनका प्रदर्शन आगामी मैचों में टीम के लिए निर्णायक हो सकता है।

टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं. ये कन्फर्म हो गया है कि वो अब श्रीलंका का दौरा नहीं करेंगे. ये टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद पर बड़ा झटका है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि कौन बुमराह को रिप्लेस कर सकता है? वैसे तो इसके कई दावेदार हो सकते थे. लेकिन, कई पेसर्स के चोटिल होने के कारण रेस में सबसे आगे जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी का नाम चल रहा है.

Advertisement
इंग्लैंड में लगी थी चोट

दरअसल, बुमराह इंग्लैंड के ख‍िलाफ कार्डिफ में हुए दूसरे ODI में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं घुटने में इंपैक्ट इंजरी हुई थी. इसके बाद से ही वो BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि वो समय रहते फिट हो जाएंगे. लेकिन, अब ये कन्फर्म हो गया है कि उन्हें रिकवर होने में अभी और समय लगेगा. मतलब अब टीम इंडिया को उनकी जगह किसी और पेसर को मौका देना होगा. हर्षित राणा, आकाश दीप जैसे रेगुलर पेसर्स भी चोटिल हैं. ऐसे में रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लीडिंग विकेटटेकर आकिब नबी फर्स्ट चॉइस बन गए हैं.

ये भी पढ़ें : 'भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट गायब!' ग्लासगो के रेस्टोरेंट में इंडिया का गलत मैप देख भड़कीं लवलीना

Advertisement

BCCI के एक सोर्स ने एक न्यूज एजेंसी को बताया,

बुमराह फिट नहीं हैं और उनकी जगह आकिब नबी को रिप्लेसमेंट के तौर पर मंजूरी दे दी गई है.

शुरू में बुमराह की इंजरी उतनी सीरियस नहीं लग रही थी. BCCI की मेडिकल टीम को उम्मीद थी कि अगर वो पहले टेस्ट तक फिट नहीं हुए तो दूसरे मुकाबले तक पक्का ठीक हो जाएंगे. लेकिन, COE की स्पोर्ट्स साइंस टीम बुमराह को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. इसकी सबसे बड़ी वजह है टीम इंडिया का आगे का क्रिकेट कैलेंडर. टीम मैनेजमेंट बुमराह के वर्कलोड को बढ़ाना नहीं चाहता. श्रीलंका की सपाट पिचों पर उनके ऊपर काफी भारी-भरकम वर्कलोड होता. ऐसे में वो फिट भी होते तो उन्हें ख‍िलाना खतरे से खाली नहीं होता.

Advertisement
कौन हैं आकिब नबी?

आकिब नबी इंडियन फैंस के लिए कोई नया नाम नहीं है. उन्होंने पिछले सीजन घरेलू रेड बॉल टूर्नामेंट में जबरदस्त बॉलिंग कराई थी. वो रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक सीजन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले पेसर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने पिछले सीजन 60 विकेट चटकाए थे. इससे पिछले सीजन में भी उन्होंने रणजी में 40 से ज़्यादा विकेट झटके थे.

अगर उनका सेलेक्शन तय है तो वो जम्मू कश्मीर की तरफ से टीम इंडिया में शामिल होने वाले तीसरे इंटरनेशनल प्लेयर बन जाएंगे. उनसे पहले, परवेज रसूल और उमरान मलिक इंडिया के लिए खेल चुके हैं. हालांकि, दोनों ही बॉलर वाइट बॉल क्रिकेट में थे. लेकिन, नबी सीधे टेस्ट क्रिकेट में एंट्री मारेंगे.

हालांकि, वो अकेले दावेदार नहीं हैं. विदर्भ के यश ठाकुर को भी बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है. हाल ही में यश ने जिंबाब्वे दौरे पर T20I डेब्यू किया था. लेकिन, ये देखना दिलचस्प होगा कि सेेलेक्टर्स इन दोनों में से किसके नाम पर मुहर लगाते हैं.  

वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा, 4 और पदक आए; विशाल टीके पर नजर

Advertisement