The Lallantop

सुभादीप घोष कौन हैं? जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया

सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) को इंडियन मेन्स किकेट टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है. उन्होंने टी दिलीप (T Dilip) को रिप्लेस किया है. श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज सुभादीप घोष का पहला असाइनमेंट होगा.

Advertisement
post-main-image
सुभादीप घोष इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच बने हैं. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच के रूप में सुभादीप घोष को टी दिलीप की जगह नियुक्त किया गया है, जो श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।
  • टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट के समाप्त होने के बाद नई नियुक्ति की गई है, जिसमें सुभादीप ने राष्ट्रीय और इंडियन विमेंस टीमों में अनुभव प्राप्त किया है।
  • सुभादीप घोष के कोच बनने से भारतीय सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम के फील्डिंग सुधार में सहायता मिलेगी और उनका पहला असाइनमेंट आगामी श्रीलंका दौरा होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच का ऐलान हो गया है. असम और रेलवे के पूर्व क्रिकेटर सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) को सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है. सुभादीप ने टी दिलीप (T Dilip) को रिप्लेस किया है. फील्डिंग कोच टी दिलीप का टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे टूर लास्ट असाइनमेंट था. इस सीरीज के बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया.

Advertisement

उनकी नियुक्ति को कन्फर्म करते हुए असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने कहा,

सुभादीप ने पिछले कई सालों में अलग-अलग एज ग्रुप की भारतीय टीमों के साथ काम करके, कोचिंग में शानदार करियर बनाया है. उनकी मेहनत और नॉलेज के लिए उन्हें पहचान मिली है. ACA को अपने ही स्टेट के इस खिलाड़ी की बड़ी सफलता पर गर्व है. उनका चयन स्टेट की क्रिकेट फैमिली के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है.

Advertisement
श्रीलंका टूर होगा पहला असाइनमेंट

नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का पहला असाइनमेंट श्रीलंका टूर होगा. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा.

टी दिलीप और रेयान टेन डेस्काटे के जाने के बाद, गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में सुभादीप नया चेहरा होंगे. इस स्टाफ में सितांशु कोटक पहले से बैटिंग कोच हैं. जबकि, बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी मोर्ने मोर्कल संभाल रहे हैं.

सुभादीप के पास लंबा अनुभव

फील्डिंग कोच के तौर पर सुभादीप के पास काफी एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में काम किया है. वह इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम के दो साल फील्डिंग कोच रहे. जिसमें, 2022 का विमेंस ODI वर्ल्ड कप और 2023 का विमेंस T20 वर्ल्ड कप भी शामिल है. उन्होंने IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स में रहते हुए कई बड़े प्लेयर्स को ट्रेन किया.

Advertisement

इसके अलावा, सुभादीप असम की सीनियर मेन्स टीम के भी कोच रहे. उन्होंने इंडिया A के लिए भी काम किया. हाल में वह श्रीलंका टूर पर इंडिया A के फील्डिंग कोच और टीम मैनेजर थे. इस टीम में तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और वैभव सूर्यवंशी जैसे प्लेयर शामिल थे. इन सभी खिलाड़ियों ने सुभादीप के काम की तारीफ की थी.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर कौन होगा बुमराह का रिप्लेसमेंट?

कौन हैं सुभादीप घोष?

57 साल के सुभादीप घोष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 13 नवंबर 1968 को असम के डिगबोई में हुआ. उनके क्रिकेट करियर को लेकर कोई बड़ी स्टोरी नहीं है. सुभादीप उन क्रिकेटरों में शामिल हैं जो भारत के लिए नहीं खेल पाए.

सुभादीप ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में असम और रेलवे को रिप्रजेंट किया. उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें 316 रन बनाए. सबसे ज्यादा स्कोर 59 रन रहा. सुभादीप ने 17 लिस्ट A मैच भी खेले. लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 307 रन स्कोर किए और उनका बेस्ट स्कोर 61 रन रहा.

उन्होंने डोमोस्टिक क्रिकेट में अपना लास्ट मैच साल 2005 में खेला था. तब असम की टीम नेशनल वनडे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ खेली थी. इसके अलावा, सुभादीप क्लब क्रिकेट भी खेले. वह कोलकाता में दक्षिण कोलकाता संसद (DKS) क्रिकेट क्लब के लिए काफी समय तक खेले.

क्रिकेट से रिटायर होने बाद, सुभादीप ने कोचिंग में एंट्री की. पिछले 15 साल के कोचिंग करियर में उन्होंने अलग-अलग एज ग्रुप की भारतीय क्रिकेट टीमों के साथ काम किया है. अब सुभादीप सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को भी फील्डिंग के गुर सिखाएंगे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement