The Lallantop

मोहसिन नकवी को दो ऑप्शन दिए, लेकिन... विमेंस एशिया कप फाइनल से ठीक पहले ये सब हुआ

BCCI ने ACC प्रेसिडेंट Mohsin Naqvi को पहले ही इन्फॉर्म कर दिया था कि भारतीय महिला टीम उनके हाथ से विमेंस एशिया कप फाइनल की ट्रॉफी नहीं लेगी. फिर भी नकवी ट्रॉफी देने की जिद पर अड़े रहे.

Advertisement
post-main-image
BCCI के मना करने के बावजूद मोहसिन नकवी टीम इंडिया को ट्रॉफी देने की जिद पर अड़े थे. (फोटो- Getty Images and BCCI Women X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 13 सितम्बर 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में हुए विमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर आठवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीती।
  • BCCI ने पहले ही मोहसिन नकवी को सूचित किया था कि भारतीय टीम उनकी ओर से ट्रॉफी नहीं लेगी, इसके लिए ACC के डिप्टी चेयरमैन या विजेता बोर्ड से प्रतिनिधि द्वारा सौंपने का विकल्प दिया गया था।
  • मोहसिन नकवी ने दोनों विकल्प ठुकरा दिए और ट्रॉफी देने के लिए अड़े रहे, जबकि भारतीय टीम ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ इंकार किया, जिससे समारोह में भिड़ंत की स्थिति बनी।

विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया. दुबई में हुए इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रनों से पटखनी दी. यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओवरऑल आठवीं एशिया कप ट्रॉफी है. फाइनल मैच के बाद, एक बार फिर वही ड्रामा देखने को मिला, जैसा एक साल पहले हुआ था.

Advertisement

दरअसल, साल 2025 में भारत की मेंस टीम ने मोहसिन नकवी के हाथ से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था. इस बार यही बात भारत की महिला टीम ने दोहराई. इंडियन विमेंस टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद, ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. BCCI ने मोहसिन नकवी को पहले ही बता दिया था कि टीम उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी. इसके बावजूद, वह चैंपियन टीम को ट्रॉफी देने की जिद पर अड़े रहे. 

भारत ने मोहसिन नकवी को दिए थे दो ऑप्शन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत हमेशा नकवी से ट्रॉफी लेने के खिलाफ था. BCCI ने मोहसिन नकवी को पहले ही बता दिया था कि भारतीय टीम उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी. नकवी को दो ऑप्शन भी दिए गए थे. पहला विकल्प था कि ACC के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरूनी भारतीय टीम को ट्रॉफी दें. दूसरा ऑप्शन विजेता बोर्ड का कोई प्रतिनिधि ही अपनी टीम को ट्रॉफी सौंपे. लेकिन, नकवी ने दोनों ऑप्शन ठुकरा दिए थे. नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे कि वही ट्रॉफी देंगे.

Advertisement

देवजीत सैकिया के मुताबिक,

भारतीय टीम हमेशा से मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने के खिलाफ थी. फिर भी, उन्हें कुछ ऑप्शन दिए गए थे. BCCI ने नकवी से कहा था कि एशिया कप की ट्रॉफी ACC के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरूनी भारतीय टीम को दे सकते हैं. लेकिन नकवी ने इस विकल्प को भी ठुकरा दिया.

ये भी पढ़ें: वैभव या सैमसन? कप्तान श्रेयस ने बताई अपनी सबसे बड़ी दुविधा

Advertisement

बातचीत के दौरान सैकिया ने आगे बताया कि हालिया परंपरा के मुताबिक, विजेता बोर्ड का कोई प्रतिनिधि ट्रॉफी दे सकता है. लेकिन. नकवी अपने फैसले पर अड़े रहे. भारतीय टीम भी अपने डिसीजन से पीछे नहीं हटी. भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement