एक वीडियो में एक शख्स हाथ में सरकारी बंदूक लिए रील बनाता दिख रहा है. इन जनाब की ड्यूटी लगी थी BRICS जैसी हाई-सिक्योरिटी समिट में. गले में BRICS का सिक्योरिटी पास और आसपास VVIP मूवमेंट. लेकिन जनाब ड्यूटी पर चौकसी करने के बजाय अपने साथी से इंस्टा रील बनवा रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस तक पहुंच गया. रील में दिख रहे कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है.
ब्रिक्स समिट में स्नाइपर का काम मिला, राइफल दिखा बनाते रहे रील, कॉन्स्टेबल पर तगड़ा एक्शन
दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए. एक वीडियो में वो हाथ में बंदूक लिए स्नाइपर की तरह पोज करता दिखाई दिए. वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगा कि आखिर इतने बड़े इंटरनेशनल समिट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान इस तरह वीडियो कैसे बना सकता है? और उससे भी बड़ा सवाल ये कि क्या इस तरह की रील से सिक्योरिटी से जुड़ी सेंसटिव इंफॉर्मेशन बाहर जा सकती थी?
वीडियो में क्या दिखा?कॉन्स्टेबल का नाम दीपक है. वो दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में पोस्टेड थे और BRICS समिट की सुरक्षा व्यवस्था में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी.
ड्यूटी के दौरान उसने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए. एक वीडियो में वो अपनी ड्यूटी वाली लोकेशन और आसपास का इलाका दिखाता नजर आए. दूसरे वीडियो में वो हाथ में बंदूक लिए स्नाइपर की तरह पोज करते दिखाई दिए. वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.
एक्शन के तहत पहले कॉन्स्टेबल को BRICS समिट की सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर वापस नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट भेजा गया. इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई. बाद में पुलिस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया. जांच पूरी होने तक वो ड्यूटी पर नहीं जा सकेंगे.
ये भी पढ़ें: थाने में रील बनाई, पुलिसवाले घर पहुंचे तो बोली- ‘मिलियन चल गया है, मर जाएंगे, डिलीट नहीं करेंगे’
BRICS सम्मलेन में कड़ी सिक्योरिटीटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक दिल्ली पुलिस की बांग्लादेशी सेल में तैनात थे. अब विभागीय जांच में ये देखा जाएगा कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने किन नियमों का उल्लंघन किया और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने से सुरक्षा व्यवस्था पर कितना असर पड़ सकता था.
दरअसल, BRICS समिट के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे. भारत मंडपम और VVIP मूवमेंट वाले इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात थी. ट्रैफिक को लेकर भी कई रूट पर प्रतिबंध और डायवर्जन लगाए गए थे.
वीडियो: एमपी के सागर में जहरीली शराब से 13 की मौत, यूपी और एमपी पुलिस आमने-सामने










