The Lallantop

अक्षय-सैफ स्टारर 'हैवान' की पहले वीकेंड पर ही हवा निकल गई!

इस वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने 'हैवान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से पांच गुना ज्यादा पैसे कमा लिए हैं.

Advertisement
post-main-image
'हैवान' मोहनलाल की मलयाली फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हैवान' अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर केवल 11.55 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • फिल्म के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का कारण नकारात्मक प्रतिक्रिया और कम दर्शक संख्या रही, जिससे शुरुआती हाइप कम हो गया और शो कम दिए गए।
  • कमाई के गिरने के बाद सिनेमाघरों ने 'हैवान' के शो 1400 से घटाकर 'हनुमान अंश' को अधिक स्क्रीन दी, जो इस साल की सफल फिल्मों में से एक है।

एक ऐसी फिल्म, जिसमें Akshay Kumar और Saif Ali Khan जैसे नामी स्टार्स और Priyadarshan जैसे दिग्गज डायरेक्टर हों- उससे लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं. लेकिन Haiwaan ने बॉक्स ऑफिस पर इतना निराश किया कि मेकर्स अब इस फिल्म को भूल ही जाना चाहेंगे. रिलीज़ के बाद से ये मूवी एक दिन भी सिंगल डिजिट से बाहर नहीं आ पाई. बाहर आना तो दूर, इसे ओवरऑल 10 करोड़ रुपए के पार जाने में भी पसीने छूट गए.

Advertisement

'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. पहले दिन यानी शुक्रवार को इसने भारत में नेट 3 करोड़ कमाए. ये कोविड के बाद से अक्षय की लोएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में से एक है. सूची में अन्य नाम 'सरफ़िरा' (2.50 करोड़), 'सेल्फ़ी' (2.55 करोड़), 'बेल बॉटम' (2.7 करोड़), और 'मिशन रानीगंज' (2.8 करोड़) जैसी मूवीज़ का है. 'हैवान' में दो बड़े स्टार्स हैं. फिर भी ये बाकी फिल्मों से पॉइंट भर ज्यादा ही कमा पाई. इस साल 'भूत बंगला' और 'वेल्कम टू द जंगल' जैसी हिट देने के बाद अक्षय का 5 करोड़ की ओपनिंग भी न ले पाना, उनके फैंस को काफी निराश कर सकता है.

'हैवान' को पहले दिन से ही नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का सामना करना पड़ा है. इस कारण शनिवार को इसकी कमाई गिर गई. उस दिन मूवी ने भारत में नेट 2.50 करोड़ रुपए कमाए. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद इस फिल्म को नाममात्र दर्शक मिले. उस दिन फिल्म ने महज 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले वीकेंड पर 'हैवान' का डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 3 करोड़ 
दूसरा दिन (शनिवार) - 2.50 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 1.85 करोड़

टोटल - 7.41 करोड़ (नेट डॉमेस्टिक कलेक्शन)

रिलीज़ के पहले वीकेंड पर 'हैवान' ने केवल 7.41 करोड़ कमाए हैं. ग्रॉस आंकड़ा जोड़ भी दें, तब भी ये मूवी भारत में 8.80 करोड़ तक ही पहुंचती है. ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बमुश्किल 11.55 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया. ये काफी बुरा आंकड़ा है. शायद अक्षय ने खुद भी इसकी उम्मीद नहीं की होगी.

Advertisement

'हैवान' की मार्केट में शुरुआत से ही न बराबर हाइप रही है. जैसे-जैसे फिल्म रिलीज़ के करीब आई, इसकी बची-खुची चर्चा भी खत्म हो गई. इस कारण सिनेमाघरों में इसे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' की तुलना में कम शोज़ मिले. जो शोज़ मिले, उनमें भी ज्यादातर खाली ही थे. जिस वीकेंड पर 'हैवान' ने दुनियाभर में 11.55 करोड़ रुपए कमाए, उसी वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने भारत में 60.8 करोड़ रुपए से ज्यादा पीट दिए. यही कारण है कि सिनेमाघरों ने अक्षय-सैफ की फिल्म के 1400 शोज़ घटाकर अब 'हनुमान अंश' को दे दिए हैं.

वीडियो: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीज़र हुआ जारी

Advertisement