The Lallantop

वैभव या सैमसन? कप्तान श्रेयस ने बताई अपनी सबसे बड़ी दुविधा

Ind vs Afg: टीम इंडिया को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के ख‍िलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में बतौर ओपनर Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे या Sanju Samson को मौका मिलेगा? ये सवाल कप्तान Shreyas Iyer के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के बीच किसे मिलेगा अफगानिस्तान के ख‍िलाफ ओपनिंग का मौका. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से चयन को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
  • वर्तमान चयन दुविधा की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है क्योंकि वैभव और संजू दोनों ही हाल ही में प्रदर्शन के आधार पर टीम के मजबूत दावेदार हैं।
  • श्रेयस ने ईशान किशन की फिटनेस के अपडेट के साथ बताया कि किसी भी खिलाड़ी को मौका देना टीम की भलाई के लिए होगा और बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को भी साबित होने का मौका मिलेगा।

टीम इंडिया के सामने इन दिनों हमेशा प्रॉब्लम ऑफ प्लेंटी रहती है. निश्चित तौर पर ये किसी भी टीम के लिए अच्छा सिरदर्द है. लेकिन, कप्तान और कोच के लिए ये हमेशा आलोचना का ही कारण बनता है. 12 सितंबर को टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इसी दुविधा में नज़र आए. उनसे जब ये पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे अफगानिस्तान के ख‍िलाफ मौका दिया जाएगा? कप्तान श्रेयस ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

Advertisement
श्रेयस ने सेलेक्शन पर क्या कहा?

कप्तान दें भी तो क्या? संजू इसी साल T20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी जिंबाब्वे के ख‍िलाफ पिछली सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज. अब ऐसे में दोनों में किसे मौका दें, किसे बिठाएं. ये सवाल आसान नहीं होगा. खासकर तब, जब दोनों इस जगह के लिए पुख्ता दावेदार नज़र आ रहे हैं. श्रेयस ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन, उन्होंने ये स्वीकार किया ये उनके और कोच गौतम गंभीर के लिए बहुत मुश्किल फैसला होने वाला है. उन्हाेंने कहा,

वैभव, संजू और अभ‍िषेक. इन तीनों का दावेदार होना एक लग्जरी है. क्योंकि तीनों जबदरस्त हैं. ये फैसला बहुत मुश्किल होने वाला है. सब कंसिस्टेंटली परफॉर्म कर रहे हैं. हालांकि, जिसे भी मौका मिलेगा वो टीम की भलाई के लिए ही होगा. लेकिन, जो प्लेयर बाहर होगा. उसके साथ मैं खुद कोच के साथ बात करूंगा. उसको ये कॉन्फिडेंस दूंगा कि उन्हें भी खुद को साबित करने का पूरा मौका मिलेगा.

Advertisement
आयरलैंड और इंग्लैंड में विवाद में रहा था सेलेक्शन

संजू और वैभव का हालिया सेलेक्शन विवादों में घ‍िरा रहा है. फैंस को उम्मीद थी कि वैभव को आयरलैंड में डेब्यू का मौका मिलेगा. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. टीम भी वहां सीरीज 2-0 से हार गई. इसके बाद, इंग्लैंड में भी पहले मैच में संजू को ही मौका मिला. वहां उनका बल्ला नहीं चला तो दूसरे, तीसरे और चौथे मैच में वैभव को ओपनिंग का अवसर दिया गया. वैभव कुछ खास इंपैक्ट नहीं डाल पाए तो फिर अंतिम T20I में संजू की टीम में वापसी हो गई.

ये भी पढ़ें : बुमराह ने वैभव की एक नहीं चलने दी, पर ईशान की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन

इसके बाद टीम इंडिया ने जिंबाब्वे का दौरा किया. यहां कोई विवाद न हो इसलिए संजू को रेस्ट दे दिया गया. वैभव ने तीनों मैच में अच्छी बैटिंग की और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. यही कारण है कि अब उन्हें या संजू किसे ख‍िलाया जाए, ये कॉल इतना मुश्किल होने वाला है.

Advertisement
ईशान की फिटनेस पर भी दिया अपडेट

खुद श्रेयस के लिए ये सीरीज बहुत जरूरी है. शुरुआती दो सीरीज में हारने के बाद उन्होंने जिंबाब्वे में अच्छी वापसी की. सीरीज 3-0 से अपने नाम किया. लेकिन, अफगानिस्तान के ख‍िलाफ उनकी असली परीक्षा होने वाली है. उन्हें बल्ले से भी इस सीरीज में खुद को प्रूव करना होगा.

इसके अलावा, श्रेयस ने ईशान किशन की फिटनेस पर भी अपडेट दिया. 11 सितंबर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान की पीठ में ख‍िंचाव हो गया था. वो बीच में ही सेशन छोड़कर चले गए थे. लेकिन, कप्तान श्रेयस ने बताया कि ये दलीप ट्रॉफी की थकान के कारण था. दरअसल, ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 और 80 रनों की पारी खेली थी. इसके कारण उनपर थकान हावी थी.

हालांकि, श्रेयस के मुताबिक, अब ईशान ने पर्याप्त रेस्ट कर लिया है. अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं. यानी ये तय है कि ईशान 13 सितंबर को नंबर 3 पर बैटिंग करते जरूर दिखेंगे. अब ये देखने लायक होगा कि ओपनिंग के लिए कप्तान 15 साल के वैभव पर भरोसा जताते हैं या संजू को मौका मिलता है.

वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Advertisement