अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए ओपन करते दिखेंगे. टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने ये अपडेट दिया. साथ ही उन्होंने बताया कि पेसर जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है. ये पहली बार है, जब T20I में बुमराह श्रेयस की अगुवाई में खेल रहे हैं.
वैभव पहले T20I में क्यों नहीं खेले? वजह ईशान किशन तो नहीं?
Ind vs Afg T20I Series : 3 मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में Vaibhav Sooryavanshi को मौका नहीं मिला. टीम इंडिया के लिए Sanju Samson और Abhishek Sharma ओपन करते दिखेंगे.

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी हाल ही में जिंबाब्वे में हुई T20I सीरीज में टीम इंडिया के लिए ओपन करते दिखे थे. इस सीरीज में सैमसन को रेस्ट दिया गया था. अंतिम बार तीनों इंग्लैंड सीरीज में खेले थे. वहां पहले और आखिरी मैच में टीम मैनेजमेंट ने संजू को खिलाया था. वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था.
अय्यर न टॉस के दौरान क्या बताया?अय्यर ने टॉस के बाद कहा,
हम पहले बॉलिंग करेंगे. T20 क्रिकेट में ऐसा ही होता है. हमें दिल्ली में खेलने का अनुभव है. पता है कि पिच कैसे खेलती है. उसी अनुभव और कंडिशंस को देखते हुए हमने ये फैसला किया है. टीम में वैभव और सुंदर समेत दो प्लेयर्स शामिल नहीं हैं. बुमराह टीम में वापसी कर रहे हैं. उनका होना हमारे लिए बड़ा एडवांटेज है.
दरसअल, इस मैच से पहले से ही संजू और वैभव में किसी एक के सेलेक्शन को लेकर डाउट था. अभिषेक पिछले कुछ समय से टीम के सबसे भरोसेमंद बैटर रहे हैं. उन्हाेंने 55 मुकाबलों में 187.24 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. इस दौरान उन्हाेंने दो सेंचुरीज और 11 फिफ्टीज लगाई हैं. हालांकि, सूर्यवंशी ने जिस तरह जिंबाब्वे में बैटिंग की थी. उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ वो बैटिंग करने उतर सकते हैं. लेकिन, उनकी जगह संजू को ही फर्स्ट चॉइस ओपनर के तौर पर रखा गया है.
ये भी पढ़ें : वैभव या सैमसन? कप्तान श्रेयस ने बताई अपनी सबसे बड़ी दुविधा
हालांकि, श्रेयस ने साफ तौर पर नहीं बताया कि वैभव को टीम से क्यों बाहर किया गया है? लेकिन, इसकी एक बड़ी वजह ईशान किशन भी हैं. दरअसल, 11 सितंबर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान चोटिल हो गए थे. उनकी पीठ में खिंचाव आ गया था. वो इसके बाद तुरंत ड्रेसिंग रूम में भी चले गए थे. उनकी इंजरी पर अपडेट देते हुए श्रेयस ने 12 सितंबर को बताया था कि अब वो पहले से ठीक हैं. इंजरी सीरियस नहीं है. लेकिन, ये थकान के कारण है.
दरअसल, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने 270 और 80 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी. इसके कारण वो काफी थके हुए थे. इसी कारण उनकी पीठ में भी खिंचाव आ गया था. इसी कारण ये पहले से तय था कि वो विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. माने विकेटकीपिंग भी संजू की टीम में वापसी एक बड़ी वजह हो सकती है. हालांकि, संजू इसी साल हुए T20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. जिंबाब्वे के खिलाफ उन्हें रेस्ट दिया गया था. ये भी एक कारण है कि वैभव को वहां हर मैच में मौका मिला.
कप्तान श्रेयस ने टॉस के दौरान भले ही वैभव को लेकर कुछ खास नहीं बताया. लेकिन, एक दिन पहले उन्होंने इशारा किया था कि वैभव और संजू में से किसी एक को ही टीम में मौका मिलेगा. हालांकि, उन्होंने ये साफ जरूर किया था कि जिस किसी को भी बाहर रखा जाएगा. उनसे अच्छे से कोच और कप्तान कॉम्युनिकेट करेंगे. साथ ही उन्हें भी समय आने पर बराबर मौका मिलेगा.
वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड









