The Lallantop

पाकिस्तान का इंग्लैंड में सूपड़ा साफ! मो. अली की एक गलती ने एकतरफा कर दिया रोमांचक मैच

Pak vs Eng Edgbaston Test : इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट 8 विकेट से जीतकर पाकिस्तान को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. बतौर कप्तान वापसी कर रहे Joe Root ने इस दौरान अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, मैच का रुख 10वें ओवर में पलट गया, जब पाकिस्तानी पेसर Md. Ali ने बड़ी गलती कर दी.

Advertisement
post-main-image
मो. अली ने 10वें ओवर में ही जो रूट को बोल्ड कर दिया था. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली और एजबेस्टन टेस्ट में 130 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट से हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया।
  • पाकिस्तान ने पहली इनिंग्स में 135 रन बनाए और दूसरी में 449 रन का फाइटबैक दिया, जिसमें रजउल्लाह खान ने डेब्यू में 4 विकेट लिए और 81 रन बनाए।
  • इंग्लैंड की जीत से कप्तान जो रूट की वापसी सफल रही और अगले मैचों में उनकी टीम का प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली. एजबेस्टन टेस्ट में 130 रनों के टारगेट को चेज करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इसी के साथ उन्होंने सीरीज में भी पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. बतौर कप्तान वापसी कर रहे जो रूट का ये पहला असाइनमेंट था. 2024 में वेस्टइंडीज को इसी मैदान पर हराकर अंतिम बार क्लीन स्वीप करने वाली इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ इसे दोहराया.

Advertisement

हालांकि, चौथी इनिंग्स में ये चेज इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकता था. मेजबान टीम ने चौथी पारी के पहले ही ओवर में अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. मोहम्मद अब्बास ने बेन डकेट को गोल्डन डक और एमिलियो गे को ओवर की अंतिम बॉल पर पवेलियन की राह दिखा दी थी. लेकिन, इसके बाद कप्तान जो रूट ने विकेटकीपर बैटर जॉर्डन कॉक्स के साथ 128 रनों की पार्टनरश‍िप कर मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया.

ये भी पढ़ें : 9 छक्के, 4 चौके! टेस्ट डेब्यू पर 4 विकेट झटकने वाले रजाउल्लाह ने 63 गेंदों में ठोके 81 रन

Advertisement

पारी के 10वें ओवर में मोहम्मद अली ने कप्तान जो रूट को भी फंसा लिया था. ओवर की अंतिम बॉल पर रूट चारों खाने चित हो गए थे. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी थी. लेकिन, अली की एक गलती ने पूरे मैच का रोमांच खत्म कर दिया. 23 रन बना चुके रूट पवेलियन लौट जाते अगर अली ने ओवरस्टेप नहीं किया होता. अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया और उसके बाद जो रूट ने सारे बॉलर्स की खूब खबर ली. उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 35 रन ही था. ऐसे में अगर ये विकेट पाकिस्तान को मिल जाता तो मैच में पाकिस्तान को वापसी एक बड़ा अवसर मिल सकता था.

बहरहाल, पाकिस्तान ने ये मुकाबला भले ही 8 विकेट से गंवा दिया. लेकिन, इस मैच में उन्हें शर्मनाक हार का सामना नहीं करना पड़ा. पहली इनिंग्स में महज 135 रनों पर सिमटी पाकिस्तानी टीम ने दूसरी इनिंग्स में बढ़‍िया फाइटबैक दिखाया. इंग्लैंड की पहली इनिंग्स में 453 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने भी दूसरी पारी में 449 रन बनाए.

इस दौरान शान मसूद ने 95, कप्तान बाबर आजम ने 76, ओपनर अजान अवैस ने 59 रनों की पारी खेली. हालांकि, सबसे ज़्यादा प्रभावित डेब्यूटांट रजउल्लाह खान ने किया. पहली इनिंग्स में 4 विकेट झटकने वाले रजाउल्लाह ने दूसरी इनिंग्स में महज 63 गेदों में 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9वें विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास के साथ 121 रनों की पार्टनरश‍िप की. 

Advertisement

वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?

Advertisement