The Lallantop

निगार ने हरमप्रीत कौर से नहीं मिलाया हाथ, बांग्लादेशी बोर्ड ने विवाद से खुद को किया अलग

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने अब तक इस मामले में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. बोर्ड ने भी अभी इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया है.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना और हरमनप्रीत कौर का विवाद तीन साल पुराना है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया।
  • निगार सुल्ताना और हरमनप्रीत कौर के बीच विवाद पिछले साल 2023 में ढाका में हुए एक मैच में शुरू हुआ था, जहां खिलाड़ियों के बीच आपसी टकराव के कारण तनाव बढ़ा।
  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने निगार सुल्ताना के फैसले को अपनी नीति से अलग बताया है और कप्तानी पर अंतिम निर्णय एशियन गेम्स के बाद किया जाएगा।

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से था. इस मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया था. उनके इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हुई थी. बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने खुद को निगार सुल्ताना के इस फैसले से अलग कर लिया है. उन्होंने साफ कहा कि इसमें बोर्ड शामिल नहीं था. बांग्लादेश की कप्तान ने भले ही तेवर दिखाए, लेकिन टीम को मैच नहीं जिता पाईं. भारत ने यह मैच बहुत ही एकतरफा अंदाज में जीता और फाइनल में जगह बनाई. 

Advertisement
निगार सुल्ताना से सहमत नहीं बोर्ड 

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, बोर्ड के महिला क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन रफिकुल इस्लाम बाबू ने इस विवाद पर कहा,

यह फैसला उनका खुद का था. हम इस बात पर यकीन रखते हैं कि खेल दुनिया को साथ लाता है. हमें सिर्फ भारत नहीं, बल्कि सभी देशों के दोस्ताना रिश्ते चाहिए. जो कुछ निगार ने किया, वो उनका निजी फैसला था.

Advertisement
जा सकती है निगार की कप्तानी

निगार सुल्ताना ने अब तक इस मामले में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. बोर्ड ने भी अभी इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया है. खबरें तो यह भी है कि बोर्ड निगार सुल्ताना से कप्तानी ले सकता है. हालांकि, आखिरी फैसला एशियन गेम्स के बाद लिया जाएगा. रफिकुल इस्लाम बाबू ने आगे कहा,

हमने निगार के प्रदर्शन और शिकायत पर बात की है. लेकिन, टीम फिलहाल एशियन गेम्स के लिए जाएगी. हम पहले देखेंगे कि टीम एशियन गेम्स में कैसा प्रदर्शन करती है? उसके बाद देखा जाएगा कि क्या करना है? टीम में कमियां हैं. हम बड़ी टीमों को नहीं हरा पाए हैं. हमने वर्ल्ड कप भी खेला, लेकिन वहां भी छोटी गलतियों के कारण बाहर हो गए. हम कोशिश कर रहे हैं कि टीम को बेहतर बनाया जाए. एशियन गेम्स के बाद बाद फैसला किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- दिव्यांशी चौधरी का यू-टर्न, वुशु प्लेयर ने कहा- फेडरेशन को मेरी फिक्र है 

Advertisement

बांग्लादेशी कप्तान और हरमनप्रीत कौर के बीच विवाद काफी पुराना है. यह मामला साल 2023 का है. साल 2023 में ढाका में खेले गए एक मुकाबले में LBW आउट दिए जाने के बाद हरमनप्रीत काफी गुस्सा हो गई थीं. वह अंपायर के फैसले से सहमत नहीं थीं. उन्होंने गुस्से में ही स्टंप्स पर बल्ला मार दिया था. इसके बाद, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी शेयरिंग के समय अंपायर्स को बुलाने को कहा. उनका यह तंज टीम को पसंद नहीं आया. इसके विरोध में सुल्ताना ने अपनी पूरी टीम को जॉइंट फोटो सेशन से बाहर निकाल लिया था.

वीडियो: फिक्सिंग में फंसा पाकिस्तान, मोहसिन नक़वी और मोहम्मद रिज़वान पर टिकी नजर

Advertisement