भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. ब्राजील के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए कोच कार्लो एंचेलोटी ने टीम का ऐलान कर दिया है. 26 खिलाड़ियों वाली इस टीम में फुटबॉल के कई स्टार प्लेयर्स शामिल हैं. इनमें रीयल मैड्रिड के सुपरस्टार विनिसियस जूनियर और बार्सिलोना के विंगर राफिनिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं. यानी विनि जूनियर और राफिनिया अब भारत आने वाले हैं.
भारत आ रहे हैं विनिसियस जूनियर और राफिनिया! ब्राजील ने किया अपनी धाकड़ टीम का ऐलान
India vs Brazil : कोच Carlo Ancelloti ने 3 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए ब्राजील की स्टार स्टडेड टीम का ऐलान कर दिया. Vinicius Jr., Raphinha, Marquinhos और Bruno Guimaraes जैसे बड़े नाम इस टीम में शामिल हैं.

वर्ल्ड फुटबॉल के कई दिग्गज ब्राजील की इस टीम में शामिल हैं. विनिसियस और राफिनिया के अलावा, एंचेलोटी ने मार्क्विनहोस, ब्रूनो गुइमारेस, गेब्रियल मैगलहेस, डगलस लुइज, एंड्रिक, एस्टेवाओ और जोआओ पेड्रो को टीम में शामिल किया है. हालांकि, कुछ ऐसे भी दिग्गज प्लेयर्स हैं, जिन्हें इस टीम में जगह नहीं मिली है.
इनमें गोलकीपर एलिसन और एडरसन शामिल हैं. साथ ही नेमार भी भारत का दौरा नहीं करेंगे. दरअसल, उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ठीक बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था. अनुभवी मिडफील्डर कैसिमिरो को भी इस फ्रेंडली मैच के लिए नहीं चुना गया है.
ये भी पढ़ें : 7 बड़े बदलाव, फिर भी वही हाल! एजबेस्टन में ताश के पत्तों की तरह ढही पाकिस्तानी टीम
ब्लू टाइगर्स के लिए बड़ा मौकाकोच एंचेलोटी ने इस मुकाबले के लिए कुछ यंग्सटर्स पर भी भरोसा जताया है; इनमें जायर कुन्हा और विटोर रीस शामिल हैं. इंग्लिश प्रीमियर लीग के नॉटिंघम फॉरेस्ट और मैनचेस्टर सिटी के इन दोनों युवा प्लेयर्स के लिए ये बड़ा मौका है. कोच ने पहले ही बताया था कि अब उनका फोकस यंग्सटर्स पर होगा. ताकि फ्यूचर को ध्यान में रखकर टीम तैयार की जाए.
इंडियन फैंस के नजरिये से सबसे बड़ा आकर्षण विनिसियस जूनियर और राफिनिया होंगे. रीयल मैड्रिड और बार्सिलोना के इंडियन फैंस के लिए ये बड़ा आकर्षण होगा. 3 अक्टूबर को इस ऐतिहासिक फ्रेंडली मुकाबले की मेजबानी के लिए कोलकाता का साल्ट लेक स्टेडियम तैयार है. इन दोनों प्लेयर्स की देश में फॉलोइंग को देखते हुए ये तय है कि ये मैच अब देश के लिए सबसे बड़ा इंटरनेशनल फुटबॉल इवेंट बन जाएगा.
ब्लू टाइगर्स के लिए ये मुकाबला बहुत बड़ा मौका होगा. फीफा की 5वीं रैंकिंग की टीम के खिलाफ उन्हें खुद को परखने का शानदार मौका मिलेगा. साथ ही इंडियन फैंस के लिए इन प्लेयर्स को लाइव देखने का भी ये बड़ा मौका होगा.
ब्राजील का पूरा स्कवॉड :
गोलकीपर : ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो
डिफेंडर्स : आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गेब्रियल मैगलहेस, जायर कुन्हा, मार्क्विनहोस, मैथ्यूजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ले.
मिडफील्डर : एंड्री सैंटोस, ब्रेनो, ब्रूनो गुइमारेस, डेनिलो, डगलस लुइज, गेब्रियल बोंटेम्पो.
अटैकर्स : एंड्रिक, एस्टेवाओ, जोआओ पेड्रो, पेड्रो, रफिनिया, रेयान, सैमुअल लिनो, विनिसियस जूनियर.
वीडियो: Lionel Messi ने MLS मैच में दागे 4 गोल, 1 गोल में Assist भी दिया | Inter Miami vs CF Montreal











