The Lallantop

पहले नंबर वन रैंकिंग, अब यूएस ओपन का ख‍िताब! रिबाकिना ने सबालेंका से दोनों छीन लिए

US Open Women's Singles Final : कजाखस्तान की Elena Rybakina ने बेलारुस की Aryna Sabalenka को हराकर यूएस ओपन का ख‍िताब जीत लिया. इससे पहले, सेमीफाइनल में पहुंचकर रिबाकिना ने वर्ल्ड नंबर वन का ख‍िताब भी अपने नाम कर लिया था.

Advertisement
post-main-image
रिबाकिना ने सबालेंका को हराकर विमेंस सिंगल्स का ख‍िताब अपने नाम कर लिया. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कजाखस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने यूएस ओपन विमेंस सिंगल्स के फाइनल में बेलारूस की अरिना सबालेंका को हराकर पहला यूएस ओपन खिताब और तीसरा ग्रैंडस्लैम टाइटल जीता।
  • सबालेंका का यूएस ओपन में 19 मैचों से विजय रेखा कायम थी और उन्होंने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन रिबाकिना ने उनकी यह संभावना समाप्त कर दी।
  • रिबाकिना की यह जीत ग्रैंडस्लैम में नंबर वन और टू सीड खिलाड़ी के बीच फाइनल मुकाबले में पहली बार टू सीड खिलाड़ी की विजयी होने के रूप में दर्ज हुई।

कजाखस्तान की स्टार टेनिस ख‍िलाड़ी एलेना रिबाकिना ने कमाल कर दिया. सेमीफाइनल में जगह बनाकर पहले बेलारुस की अरिना सबालेंका से वर्ल्ड नंबर वन रैंकिंग छीनी. फिर विमेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्हें हराकर यूएस ओपन का ख‍िताब भी जीत लिया. तीन सेट तक चले इस मुकाबले को रिबाकिना ने 6-4, 5-7, 6-2 से अपने नाम किया.

Advertisement
रिबाकिना ने जीत पर क्या कहा?

रिबानिका ने इसी के साथ सबालेंका के लगातार तीसरी बार यूएस ओपन का खि‍ताब जीतने का सपना भी तोड़ दिया. विमेंस सिंगल्स में आखिरी बार सेरेना विलियम्स ने ये कारनामा किया था. 2012 से 2014 के बीच उन्होंने लगातार तीन बार यूएस ओपन जीता था. मैच के बाद रिबाकिना अतिउत्साहित दिखीं. उन्होंने कहा,

जो कुछ हुआ उसे समझना अब भी बहुत मुश्किल है. पिछले कुछ सप्ताह में मैंने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल कीं.

Advertisement

ये रिबाकिना का तीसरा ग्रैंडस्लैम है. इससे पहले, उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2022 में विंबलडन जीता था. इस साल उन्होंने दोनों ही खिताब सबालेंका को हार्ड कोर्ट पर हराकर जीते. रूस में जन्मीं 27 साल की रिबाकिना को करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने के लिए अब फ्रेंच ओपन की ही दरकार है.

हार से निराश दिखीं सबालेंका

सबालेंका का 19 मैचों से यूएस ओपन के विमेंस सिंगल्स में विनिंग स्ट्रीक चल रहा था. 2023 के फाइनल में कोको गॉफ से हारने के बाद से वो कोई मैच नहीं हारी थीं. लेकिन, अब इस फाइनल मुकाबले में रिकाकिना ने इसे भी तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का इंग्लैंड में सूपड़ा साफ! मो. अली की एक गलती ने एकतरफा कर दिया रोमांचक मैच  

Advertisement

रिबाकिना को इसके लिए 55 लाख डॉलर (52.5 करोड़ रुपये) की कमाई की. ये किसी भी ग्रैंडस्लैम की सबसे बड़ी इनामी राश‍ि है. वहीं, सबालेंका को 28 लाख डॉलर (26.75 करोड़ रुपये) मिले. लेकिन, सबालेंका का गुस्सा देखकर ये जाहिर था वो इस हार से बहुत निराश थीं. मैच खत्म होने के बाद रिबाकिना से वो गले मिलीं. फिर गुस्से में अपना रैकेट तोड़ दिया.  

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, रिबाकिना ने अपनी दमदार सर्विस के अलावा दमदार रिटर्न से सबालेंका पर लगातार प्रेशर बनाए रखा था. यूएस ओपन में 2000 के बाद ये तीसरी बार था, जब नंबर वन और टू सीड के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा था. लेकिन, ये पहली बार हुआ जब दूसरी सीड प्लेयर ने जीत हासिल की. अन्य दोनों मुकाबलों में सेरेना टॉप सीड प्लेयर थीं. उन्होंने 2002 में अपनी बहन वीनस और 2013 में विक्टोरिया अजारेंका को हराया था.

सबालेंका ने मैच के बाद रिबाकिना की जबरदस्त सर्विस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रिबाकिना की सर्विस कमाल की है. यूएस ओपन के तेज कोर्ट पर बॉल और तेजी से आ रही थी. ये उनके लिए बड़ा एडवांटेज है. इसके अलावा भी कई चीजें हैं, जो उन्हें खतरनाक बनाती हैं. तीसरे सेट के पहले गेम में ब्रेक पॉइंट पर बैकहैंड शॉट बाहर जाने के बाद रिबाकिना थोड़ा निराश जरूर हुई थीं. लेकिन, उन्होंने जल्द ही मैच पर पूरा कंट्रोल बना लिया. सबालेंका के पास वापसी का मौका ही नहीं था.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया ओपन में कार्लोस अलकाराज़ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की!

Advertisement