कर्नाटक के मैसूर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां 5 साल का एक बच्चा स्नैक्स के पैकेट में मिली प्लास्टिक की एक छोटी सी बॉल से खेल रहा था. खेलते-खेलते बच्चे ने वो बॉल निगल ली. बॉल निगलने से कथित तौर पर बच्चे की मौत हो गई. बच्चा वहां के पूर्व ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष गौराम्मा और शंकर नायक का पोता है. वो उनके बेटे संतोष और बहू ऐश्वर्या का इकलौता बेटा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चे ने कथित तौर पर एक स्नैक्स के पैकेट में मिली प्लास्टिक की एक छोटी गिफ्ट-बॉल निगल ली थी. आशंका है कि प्लास्टिक की यह बॉल उसके गले में फंस गई, जिससे उसका दम घुट गया.
स्नैक्स के पैकेट में मिली गिफ्ट बॉल निगल ली, 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
बच्चा Snacks/Chips के पैकेट में मिलने वाले Gift Ball से खेल रहा था. इसी दौरान उसने बॉल को निगल लिया. लेकिन बच्चों की सांस की नली बहुत ही छोटी होती है. लिहाजा बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इससे उसका दम घुटने लगा और उसकी मौत हो गई.

फिलहाल, इस मामले को लेकर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. मामला हुंसूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले मैसूर के हुंसूर में भी एक ऐसी घटना सामने आई थी. एक बच्चे ने घर पर पूजा के लिए रखे गए सूखे गुड़हल के फूल को निगल लिया था. फूल के गले में फंसने से साढ़े छह महीने के बच्चे की मौत हो गई थी. यह घटना मार्च 2026 में डोड्डाहेज्जूर गांव में हुई थी.
जब ये घटना हुई, तब साढ़े छह महीने का बच्चा अपने बड़े भाई-बहन के साथ खेल रहा था. खेलते समय एक बच्चे ने घर के दरवाजे पर रखा एक सूखा फूल उठाया और उसका एक टुकड़ा बच्चे के मुंह में डाल लिया. जब उसके भाई-बहन ने उसे छीनने की कोशिश की तो बच्चे ने उसे निगल लिया.
(यह भी पढ़ें: मकान की छत गिरने से पिता और 4 बच्चों की मौत, मंत्री बोले- ‘जनसंख्या बढ़ती जा रही है’)
बच्चों की सांस की नली बहुत ही छोटी होती है. लिहाजा साढ़े छह महीने के बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. जब देखा गया कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो उसे तुरंत इलाज के लिए हनागोडु के एक हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे मैसूरु के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया. लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका.
वीडियो: बिहार में किसान जिंदा मगरमच्छ लेकर थाने पहुंच गया













