The Lallantop

जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को गले लगाया, वीडियो वायरल

The Hundred Womens : टीम इंडिया की बैटर Jemimah Rodrigues इन दिनों द हंड्रेड लीग में हिस्सा ले रही हैं. लीग के एक मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को गले लगाने का उनका एक वीडियो अब सोशल मी‍डिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया की क्रिकेटर जेमिमा रोड्र‍िग्स ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को लगाया गले. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड में द हंड्रेड विमेंस लीग के एक मैच में भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्र‍िग्स ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के साथ हैंडशेक किया और उन्हें गले लगाया, जो मैच के बाद हुई एक महत्वपूर्ण घटना थी।
  • इंटरनेशनल स्तर पर भारत-पाकिस्तान महिला क्रिकेटरों के बीच पिछले एक साल से हैंडशेक न करने की परंपरा रही है, खासकर 2025 एशिया कप से लेकर 2026 T20 वर्ल्ड कप तक के मुकाबलों में तनाव के चलते।
  • जेमिमा रोड्र‍िग्स और फातिमा सना के इस जेश्चर ने यह संकेत दिया कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच सम्मान और खेल भावना बनी हुई है, जबकि इंटरनेशनल मुकाबलों में तनाव जारी है।

इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड विमेंस लीग चल रही है. इसमें इंडियन-पाकिस्तानी दोनों देश की महिला क्रिकेटर्स हिस्सा ले रही हैं. साउथैम्पटन में सदर्न ब्रेव्स और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच एक मुकाबला हुआ. लेकिन, मैच से ज़्यादा चर्चा पोस्ट मैच हुए एक घटनाक्रम की हो रही है.

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्र‍िग्स ने मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के साथ न सिर्फ हैंडशेक किया, बल्कि उन्हें गले भी लगाया. फिर क्या था? सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया.

जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना का ये जेश्चर इसलिए ज़्यादा चर्चा में है क्योंकि हाल के भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल मुकाबलों में ऐसी तस्वीरें देखने को नहीं मिली थीं. दरअसल, भारतीय क्रिकेटर्स पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ हैंडशेक की प्रथा को अवॉयड कर रहे हैं. एश‍िया कप 2025 से लेकर 2026 T20 वर्ल्ड कप तक. चाहे मेंस टीम हो या विमेंस. या फिर U-19 टीम. इस दरम्यान हर ICC टूर्नामेंट में इंडियन और पाकिस्तानी प्लेयर्स के बीच तल्खी ही दिखी है.

Advertisement

क्या है पूरा विवाद?

पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच खेले गए कई बड़े मैचों में भारतीय कप्तानों ने पाकिस्तान के कप्तानों के साथ पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया. ये पूरे क्रिकेट जगत का सबसे चर्चित मामला भी रहा है. इसकी शुरुआत 2025 एशिया कप में हुई. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैच से पहले और बाद में हैंडशेक नहीं हुआ. इसके बाद यह सिलसिला अब तक हुए हर बड़े टूर्नामेंटों में जारी है.

यहां तक कि U-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के फरहान यूसुफ ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया था. ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. अभी हाल ही में हुए विमेंस T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी कप्तान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना ने पारंपरिक हैंडशेक से परहेज किया था.

Advertisement

हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही माहौल अलग हो. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में प्लेयर्स के बीच माहौल फ्रेंडली ही रहता है. जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना का यह जेश्चर उसी की वजह है. दोनों के इस जेश्चर से यही लगा कि इंटरनेशनल लेवल पर भले ही वो एक-दूसरे से हाथ न मिला रहे हों. उनके बीच सम्मान और खेल भावना कभी प्रभावित नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें : नीरज ने सिल्वर जीता, पोडियम पर पहुंचे यशवीर, अरशद नदीम टॉप 8 से भी बाहर

मैच में क्या हुआ?

वहीं, इस मैच की बात करें तो, जेमिमा की टीम सदर्न ब्रेव ने ये मुकाबला 24 रनों से जीत लिया. जेमिमा ने इस दौरान 18 गेंदों में तेजतर्रार 28 रन बनाए. उनसे पहले, माइया बुश‍ियर ने 45 और लिजेल ली ने 43 रनों की पारी खेली थी. जेमिमा की इस पारी ने टीम को 140 रन के मजबूत टोटल तक पहुंचने में मदद की.

वहीं, पाकिस्तानी कप्तान के लिए द हंड्रेड डेब्यू कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने मुकाबले में 15 बॉल के स्पेल में 33 रन कंसीड किए. बाद में चेज के दौरान वो 5 रन बनाकर नाबाद रहीं. लेकिन, उनकी टीम 100 गेंदों में निर्धारित टारगेट 141 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई. बर्मिंघम फीनिक्स 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी. 

बर्मिंघम की ये इस सीजन की तीसरी हार थी. इसके कारण वो अभी पॉइंट्स टेबल के बॉटम पर हैं. वहीं, सदर्न ब्रेव्स अपने चारों मुकाबले जीतकर टॉप पर काबिज है.  

वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?

Advertisement