The Lallantop

PM मोदी को गाली देने वाली लड़की पर नहीं होगी FIR, दिल्ली पुलिस ने लिया फैसला

आरोपी लड़की ने पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें अपशब्द कहने वाले बच्चों को माफ कर देना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने की आरोपी लड़की ने माफी मांगी है. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे कार्रवाई न करने का फैसला लिया है, जो जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के आरोप में थी।
  • यह मामला उस वीडियो से शुरू हुआ जिसमें लड़की ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, और लड़की की मां ने परिवार को धमकियों की वजह से लगातार जगह बदलने की बात कही।
  • FIR रद्द न होने के चलते परिवार सुरक्षा और आर्थिक संघर्ष का सामना कर रहा है, जबकि लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की है।
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने की आरोपी नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे नहीं बढ़ेगी. इल्जाम है कि लड़की ने पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था.

Advertisement

इससे पहले 15 साल की आरोपी लड़की की मां ने बताया कि उनके परिवार को एक जगह से दूसरी जगह भागना पड़ रहा है. धमकियों से डरा हुआ परिवार लगातार जगह बदल रहा है. लड़की की मां ने अपील की है कि उनकी बेटी के खिलाफ दर्ज FIR कैंसिल कर दी जाए. क्योंकि पीएम मोदी खुद गाली देने वाले बच्चों को माफ कर चुके हैं.

पीएम मोदी क्या बोले थे?

मां ने बताया कि पीएम मोदी को गाली देने से उनकी बेटी शर्मिंदा है. उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. उन्होंने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में महिला की बेटी के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हुई है. गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने गौतमबुद्धनगर के एक्सप्रेसवे थाने को शिकायत दी थी.

Advertisement

पीएम मोदी कह चुके हैं कि दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान उन्हें गाली देने वाले 'भटके हुए बच्चों' को माफ कर देना चाहिए. ऐसे में आरोपी लड़की की मां भी चाहती हैं कि पीएम मोदी की माफी के बाद FIR रद्द की जानी चाहिए.

मां ने कहा- 'जीना मुश्किल हो गया है'

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत में महिला ने बताया था कि उनकी बेटी की उम्र 15 साल है. वो नाबालिग है. इसके बावजूद FIR रद्द नहीं हुई है. उन्होंने माना कि उनकी बेटी को अपनी उम्र से बड़े लोगों के लिए गाली-गलौज से भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने अपनी तरफ से पूरे देश से माफी मांगी.

महिला ने कहा था,

Advertisement

“मेरी बेटी ने गलती की. उसे अपने से बड़े लोगों को गाली नहीं देनी चाहिए थी. अपनी बेटी की तरफ से मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मेरे लिए सबसे जरूरी बात ये है कि आज उसे अपनी गलती का एहसास है और उसकी आंखों में शर्मिंदगी है.”

महिला ने दावा किया कि इस घटनाक्रम की वजह से उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पनाह लेनी पड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई सुरक्षा या मदद नहीं दी गई है. महिला ने बताया,

"हम बिना चेहरा ढके बाहर नहीं निकल सकते. गाड़ियां हमारे मोहल्ले में चक्कर लगाती रहती हैं. हम अपना पिछला घर छोड़ चुके हैं और लगातार जगह बदल रहे हैं. हमें कोई सुरक्षा नहीं मिली है और खाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं."

उन्होंने सवाल किया, "कोई सरकारी मदद या सुरक्षा नहीं दी गई है. मेरी बेटी के खिलाफ दर्ज FIR भी वापस नहीं ली गई है. अगर यह साबित हो चुका है कि वह नाबालिग है, तो FIR अभी भी क्यों कायम है?"

महिला ने कम उम्र में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि 12 से 18 साल के बच्चे एक सेंसिटिव उम्र में होते हैं. उनके पास इंस्टाग्राम, फेसबुक और कई दूसरे प्लेटफॉर्म होते हैं. कभी-कभी, जोश-जोश में उन्हें पता नहीं चलता कि वे क्या कह रहे हैं, क्योंकि उनके आस-पास के सभी लोग भी ऐसा ही कर रहे होते हैं. बाद में उन्हें समझ आता है कि उन्होंने क्या किया है.

यह भी पढ़ें: 'मोदीजी, मेरी बेटी को गोद ले लीजिए', PM को 'अपशब्द' कहने वाली लड़की की मां ने ये क्या कहा?

अब दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

यह विवाद जंतर-मंतर के एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ. वीडियो में एक लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते नजर आई. 29 जुलाई को लड़की के खिलाफ गौतमबुद्धनगर में जीरो FIR दर्ज हुई. ये FIR दिल्ली ट्रांसफर होनी है, क्योंकि घटना दिल्ली में घटी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है, और उसकी तरफ से कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाएगी.

मामले ने तूल पकड़ा तो एक लड़की ने एक माफी मांगने का वीडियो रिलीज किया. लड़की ने दावा किया कि उसकी उम्र 15 साल है. उसके मुताबिक, प्रोटेस्ट के दौरान वह दूसरे लोगों के बहकावे में आ गई थी. उसने बताया कि वो अपने कहे शब्दों पर शर्मिंदा है, और माफी की अपील की. लड़की ने कहा कि यह उसकी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती है. 

वीडियो: CJP प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने वाली लड़की ने क्या कहा?

Advertisement