क्रिकेट में 25 साल की उम्र वो होती है, जब कोई खिलाड़ी अपनी पीक पर होता है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाता है. लेकिन, इंग्लैंड के एक युवा पेसर को इसी उम्र में अपने जूते टांगने पड़े. नाम है जॉन टर्नर. लगातार चोटों और स्ट्रेस फ्रैक्चर से हारकर महज 25 साल की उम्र में टर्नर ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
25 साल की उम्र में रिटायरमेंट! कौन हैं जाॅन टर्नर, जिनके फैसले ने सबको चौंका दिया?
John Turner Eetirement : इंग्लैंड के युवा पेसर John Turner ने महज 25 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. कौन हैं जॉन टर्नर और उन्होंने इतनी कम उम्र में यह चौंकाने वाला फैसला क्यों लिया?

जॉन टर्नर का जन्म तो साउथ अफ्रीका में हुआ था, लेकिन 2024 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलने की क्वालिफिकेशन हासिल कर ली. काउंटी क्रिकेट में अपनी तेज रफ्तार और विकेट निकालने की काबिलियत से उन्होंने सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा. लेकिन उनका करियर चोटों की भेंट चढ़ गया. टर्नर जून 2025 में डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट के दौरान स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हुए थे. यही उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ. संन्यास का ऐलान करते हुए टर्नर ने कहा,
इंग्लैंड की जर्सी पहनना उनका जिंदगी भर का सपना था, जो पूरा हुआ. लेकिन एक साल से ज्यादा समय तक स्ट्रेस फ्रैक्चर और पुरानी चोटों से जूझने के बाद उन्हें मजबूरी में यह कड़ा फैसला लेना पड़ा.
जॉन टर्नर ने साल 2021 के रॉयल लंदन कप से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी. खास बात ये है कि उनके करियर का पहला विकेट कोई और नहीं, बल्कि इंग्लैंड के महान पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक थे. इसके बाद, उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में भी अपनी धाक जमाई. महज 6 मैचों में टर्नर ने 16 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें : श्रीलंका पर भी मंडराया इंजरी का साया, धाकड़ प्लेयर हो सकता है बाहर!
2024 में किया था इंटरनेशनल डेब्यूडोमेस्टिक क्रिकेट के इसी प्रदर्शन ने उन्हें अक्टूबर 2024 में इंग्लैंड की टीम के साथ वेस्टइंडीज पहुंचा दिया. अपने ODI डेब्यू मैच में टर्नर ने महज चौथी गेंद पर ब्रैंडन किंग को पवेलियन भेज दिया था. उस मैच में उन्होंने 42 रन देकर 2 विकेट झटके थे. इंग्लैंड ने वो मैच 5 विकेट से जीत लिया था.
वहीं, इसी सीरीज में उन्होंने T20I डेब्यू भी किया था. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बनाया था. टर्नर का इंटरनेशनल क्रिकेट का करियर महज 2 ODI और इतने ही T20I मैच तक सीमित रहा. उनकी डेब्यू सीरीज ही उनकी करियर की अंतिम सीरीज बन गई.
हालांकि, अपने इस छोटे से करियर में टर्नर ने 53 सीनियर मैचों में कुल 97 विकेट चटकाए. लेकिन, एक शानदार रफ्तार और स्विंग वाले गेंदबाज का सफर शरीर के साथ न देने की वजह से तय वक्त से बहुत पहले खत्म हो गया.
वीडियो: एक युग का अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास












