The Lallantop

TRAI ने दो सिम रखने वाले मोबाइल यूजर्स का बड़ा फायदा करा दिया, अब सिर्फ वॉयस-SMS रिचार्ज

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं. बोले तो अगर आपका फोन सिर्फ कॉल और SMS के लिए है और मोबाइल डेटा से कोई लेना-देना नहीं, तो जल्द ही आपको इसके लिए अलग और सस्ता रिचार्ज विकल्प मिल सकता है.

Advertisement
post-main-image
टेलीकॉम कंपनियों को Voice & SMS Only STV देना होगा (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने नए नियम जारी किए हैं जिनमें कंपनियों को बिना डेटा वाले वॉयस और एसएमएस-only प्लान के लिए अलग और सस्ते रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे।
  • बिना मोबाइल इंटरनेट की जरूरत वाले ग्राहकों को उचित कीमत वाले वॉयस और एसएमएस प्लान न मिलने और उनकी अधिक कीमत होने के कारण TRAI ने कंपनियों पर नई पाबंदियां लगाईं।
  • नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को कम अवधि वाले योजना विकल्प देने होंगे जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार ज्यादा लचीलापन लेकर सस्ता रिचार्ज कर सकेंगे।

अगर आपके पास दो मोबाइल नंबर हैं तो ये खबर आपके लिए है. अगर आपकी दूसरी सिम सिर्फ वॉयस और एसएमएस के लिए इस्तेमाल होती है तो ये खबर आपके लिए है. Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों पर सख्ती बरती है. कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज में अब ज्यादा विकल्प देने ही होंगे. अब कंपनियों को उन ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉयस कॉल और एसएमएस वाले प्लान उपलब्ध करवाने होंगे, जिनको मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं, कम अवधि और मंथली रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए भी नए विकल्प उपलब्ध कराने होंगे.

Advertisement

TRAI ने Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं. बोले तो अगर आपका फोन सिर्फ कॉल और SMS के लिए है और मोबाइल डेटा से कोई लेना-देना नहीं, तो जल्द ही आपको इसके लिए अलग और सस्ता रिचार्ज विकल्प मिल सकता है.

वॉयस और एसएमएस रिचार्ज

नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और एसएमएस Only Special Tariff Voucher (STV) उपलब्ध कराना होगा. इन प्लान की कीमत भी डेटा वाले पैक की तुलना में उचित रूप से कम रखनी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी भी कई ऐसे रिचार्ज आते हैं जिनमें डेटा नहीं होता लेकिन उनकी कीमत और नॉर्मल प्लान की कीमत में कोई खास फर्क नहीं होता. नए नियम के बाद बिना डेटा वाले प्लान का दाम कम होगा.

Advertisement
trai
वॉयस और एसएमएस रिचार्ज के लिए TRAI का नया आदेश 

टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले Voice/SMS और डेटा वाले STV के विकल्प भी उपलब्ध कराने होंगे. इसका उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को कम अवधि का सस्ता रिचार्ज देना है, जो ज्यादा लंबी वैधता वाला प्लान नहीं लेना चाहते. माने अगर आपको तीन महीने वाला या साल भर वैधता वाला रिचार्ज नहीं करना तो अब टेंशन नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: घटिया फोन स्क्रीन गार्ड की छुट्टी, अब बिकने से पहले पास करना होगा ये टेस्ट

कंपनियों को मंथली रिचार्ज करने वाले ग्राहकों ऐसा विकल्प देना होगा, जिसमें प्लान हर महीने उसी तारीख को रिन्यू हो. अगर किसी महीने वह तारीख कैलेंडर में मौजूद नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल किया जाएगा. माने 28 दिन वाला पारंपरिक सिस्टम यहां नहीं चलेगा. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनियों ने Voice-SMS-only प्लान बहुत सीमित संख्या में ही उपलब्ध करवा रखे थे. इसमें भी ज्यादातर ज्यादा लंबी वैधता वाले थे.

Advertisement

वीडियो: क्या 2000 से ज्यादा के UPI Payment पर लगेगा Charge? सरकार के प्रस्ताव से बढ़ी चर्चा

Advertisement