The Lallantop

IPL में 154 kmph की बॉल कराई, इस पेसर के लिए भाई ने खुद क्रिकेट छोड़ दिया था

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में ही अशोक ने दिखा दिया था कि वो क्या काबिलियत रखते हैं. श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ अशोक ने पहली ही गेंद 149.7 kmph की स्पीड से फेंकी थी.

Advertisement
post-main-image
अशोक खुद को ‘हार्ड लेंथ बॉलर’ कहते हैं, और 140-150 kmph के बीच लगातार बॉल कराते हैं. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में 23 साल के अशोक शर्मा ने अपनी पेस से सभी को चौंका दिया. गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेलते हुए इस पेसर ने 154 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी. ये अभी तक इस IPL सीजन की सबसे तेज गेंद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अशोक शर्मा का कमाल डेब्यू

31 मार्च 2026 को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में ही अशोक ने दिखा दिया था कि वो क्या काबिलियत रखते हैं. श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ अशोक ने पहली ही गेंद 149.7 kmph की स्पीड से फेंकी. मतलब, पहली गेंद पर ही स्पीड गन जैसी. शुरू में थोड़ा महंगा रहे थे, लेकिन फिर स्लोअर बॉल पर मार्को यानसेन को फंसा लिया. यानसेन ने मिस्टाइम किया और शुभमन गिल ने एक्स्ट्रा कवर पर कैच लपका. ये अशोक का पहला IPL विकेट था. उन्होंने इस मैच में तीन ओवर में 1 विकेट लिया और 31 रन दिए. लेकिन स्पीड और कैरेक्टर सबने देख लिया था.

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दूसरा मैच अशोक के लिए इससे भी ज्यादा कमाल रहा. मैच की पहली पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने 154.2 kmph की स्पीड से फेंकी. ये इस IPL की अब तक की सबसे तेज बॉल है. इससे दो बॉल पहले वो 150.7 kmph की स्पीड से बॉल डाल चुके थे. उन्होंन एनरिक नार्खिया जैसे बॉलर्स तक को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

अशोक खुद को ‘हार्ड लेंथ बॉलर’ कहते हैं, और 140-150 kmph के बीच लगातार बॉल कराते हैं. स्विंग दोनों तरफ, स्लोअर बॉल भी अच्छी, और एथलीट जैसी बॉडी. कोच आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल भी उनके रॉ टैलेंट की तारीफ कर चुके हैं.

गांव से IPL तक की कहानी

अशोक शर्मा जयपुर के पास पड़ने वाले रामपुरा गांव से आते हैं. उनके पिता किसान हैं. पापा-मम्मी चाहते थे कि वो पढ़ाई करें और सरकारी नौकरी पकड़ लें. लेकिन बड़े भाई अक्षय ने क्रिकेट का सपना देखा था. बाद में उन्हें अपने सपने पर गिव-अप करना पड़ा, ताकि अशोक आगे बढ़ सके.

अशोक ने अरावली क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग शुरू की थी. पहले कोच विवेक यादव थे, जो कोविड में चल बसे. शुरू में काफी स्ट्रगल रहा. मौके नहीं मिल रहे थे, फ्रस्ट्रेशन हुआ, लगभग क्रिकेट छोड़ ही दिया था. किट बेचने तक की सोच ली थी. लेकिन Red Bull Speedster ऑडिशन ने सब बदल दिया. 250 लड़कों में से टॉप 5 में पहुंचे, 140 kmph की स्पीड क्रॉस की. वहीं से कॉन्फिडेंस वापस आया.

Advertisement

अशोक ने राजस्थान के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में कमाल किया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) में बढ़िया परफॉर्मेंस दी. 9 मैचों में 20 विकेट लिए. टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर बने.

तमिलनाडु के खिलाफ पहला प्रोफेशनल T20 मैच में 3 विकेट लिए. कर्नाटक के खिलाफ 43 रन देकर 3 विकेट. उत्तराखंड और सौराष्ट्र के खिलाफ बैक-टू-बैक 4 विकेट हॉल. उन्होंने रणजी में 4 मैचों में 14 विकेट भी लिए हैं.

अशोक ने नेट बॉलर के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में कैंप भी किया. 2022 IPL ऑक्शन में KKR ने उन्हें 55 लाख रुपये में साइन किया. लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. 2025 में RR ने 30 लाख में लिया, लेकिन फिर रिलीज कर दिया.

2026 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अशोक को 90 लाख रुपये देकर अपनी टीम में साइन किया. और अब वो कमाल कर रहे हैं. IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए ये यंग पेसर बड़ा हथियार साबित हो सकता है.

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में बटलर फ्लॉप हो गए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement